भाजपा जिला उपाध्यक्ष की छवि धूमिल करने का प्रयास जारी,सोशल मीडिया पर डाली जा रही झूठी खबरे

सोशल मीडिया पर चलाई जा रही झूठी खबरों को लेकर जिला उपाध्यक्ष ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

अनूपपुर - आज कल अनूपपुर जिले में राजनीति का स्तर इतना निचले स्तर पर गिरता जा रहा है कि किसी भी राजनेता या जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।कुछ राजनीतिक लोग पर्दे के पीछे रहकर दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीतिक द्वेष भावना से किसी राजनीतिक नेता जनप्रतिनिधि की छवि बिना साक्ष्य व सच्चाई तथ्य के सोशल मीडिया पर तथ्यहीन पोस्ट चलवाकर बदनाम व छवि धूमिल करने का प्रयास का खेल खेला जा रहा है।आज कल राजनीति का दलदल इतने निचले स्तर पर पहुंच गया है कि किसी की व्यक्तिगत एवम उनके परिवारजनों की छवि धूमिल करने का प्रयास एड़ी चोटी लगाकर किया जाता है।वही जिले के पसान नपा क्षेत्र के चुनाव की घड़ी अभी नजदीक नही आई लेकिन राजनीतिक प्रतिद्विंदी प्रतिष्ठित प्रभावशाली नेताओ की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र का घमासान चल रहा है।और सोशल मीडिया पर तथ्यहीन के आरोप प्रत्यारोप की खबरे चलाकर फैलाई जाती है।

पूर्व नपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर तथ्यहीन पोस्ट पर प्रेस विज्ञप्ति जारी-

नगर पालिका परिषद पसान के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम अवध सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कुछ लोगो द्वारा निराधार तथ्यहीन खबर सोशल मीडिया पर चलाई गई,उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया और उनके पुत्र अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सिंह की गिरफ्तारी की झूठी खबर सोशल मीडिया पर चलाई एवम चलवाई गई। कुछ लोग प्रतिदिन कुछ न कुछ राजनीतिक षड्यंत्र रचते रहते हैं और जिससे मेरी राजनीतिक छवि धूमिल हो एवम मेरे पुत्र को पुलिस ने आज गिरफ्तार नही किया जबकि गिरफ्तारी की झूठी खबर सोशल मीडिया पर चला कर मेरे मान प्रतिष्ठा और राजनीतिक छवि करने का प्रयास किया गया।

उच्च न्यायालय से पुत्र ब-इज्जत बरी फिर भी सोशल मीडिया में आरोपों की झड़ी -

 पूर्व नगर पालिका परिषद,पसान अध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम अवध सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण कुछ लोग अपना वर्चस्व बनाने के चक्कर में बीते कुछ महीनों से मेरी एवम मेरे परिवार की राजनीतिक छवि झूठी खबर चलाकर खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।मेरे छोटे पुत्र मनीष सिंह के विरुद्ध अनूपपुर पुलिस द्वारा निराधार तथ्यहीन मामला दर्ज किया गया था और माननीय उच्च न्यायालय ने मनीष सिंह को पूरे मामले से बईज़्जत बरी कर दोष मुक्त किया उसके बाद भी कुछ राजनीतिक लोगो द्वारा षड्यंत्र के तहत आज भी उसे आरोपी/अपराधी बताकर सोशल मीडिया में पेश किया जाता है।जिससे मेरे मान प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है कोई भी व्यक्ति बिना तथ्य गलत खबरे सोशल मीडिया पर न चलाए।

कहना है -

भालूमाड़ा थाने से दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सिंह नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रवीण द्विवेदी 
थाना प्रभारी - पेंड्रा(छ.ग.)

कहना है -

मेरी गिरफ्तारी की खबर झूठी एवम निराधार है,मेरे पिता राजनीतिक व्यक्ति है इस कारण से कुछ राजनीतिक व्यक्ति पर्दे के पीछे रहकर उनकी एवम मेरे परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सिंह
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...