⚡ ब्रेकिंग News

अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन महिला इकाई जिलाध्यक्ष ने बच्चो के साथ मनाया बाल दिवस

अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन,भारत की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष मीनू तिवारी ने अपने निवास पर मनाया बाल दिवस

कोतमा - बाल दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन,भारत की महिला इकाई की अनूपपुर जिलाध्यक्ष मीनू तिवारी ने बच्चो को स्टेशनरी किट,बिस्कुट, चॉकलेट एवम गुब्बारे वितरित कर अपने निज निवास में बाल दिवस मनाया।वही बच्चो ने डांस की प्रस्तुति दी और अलग अलग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बाल दिवस मनाया गया। 

बच्चे ही होते हैं देश का भविष्य - मीनू तिवारी

अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन,भारत की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष मीनू तिवारी ने ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं, इसलिए उन्हें एक बेहतर इंसान बनना चाहिए उनके माता पिता को उनके भविष्य के बारे में सोचते हुए उन्हे अच्छी शिक्षा दीक्षा देना माता पिता का कर्तव्य होता है ताकि आगे चल कर ये नन्हे मुन्ने बच्चे बड़े होकर देश की सेवा में समर्पित होकर अपना योगदान दे सके।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...