⚡ ब्रेकिंग News

खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल का स्वागत कर भेंट किया स्मृति चिन्ह

बिरसा मुंडा जयंती पर खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने देश के प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल का स्वागत कर भेंट किया स्मृति चिन्ह


अनूपपुर-मध्य प्रदेश के हृदय स्थल भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्यपाल मंगूभाई पटेल के कार्यक्रम में पहुंचने पर मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने स्वागत किया तथा राज्यपाल मंगूभाई पटेल को स्मृति चिन्ह भेंट किया इस अवसर पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी मंत्रीगण मध्यप्रदेश विधानसभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा मध्य प्रदेश की धरा पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ और प्रदेश वासियों की तरफ से स्वागत करने का अवसर मिला तथा उनके द्वारा चालू की गई अनेक योजनाओं पर आगे कार्य करने का जो मार्गदर्शन मिला है वह मध्य प्रदेश की प्रगति के लिए मिसाल कायम करेगा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...