⚡ ब्रेकिंग News

अशोक त्रिपाठी को नपा पसान क्षेत्र के सदस्यता अभियान प्रभारी की मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को विधायक पुष्परजगढ़ ने की सदस्यता अभियान प्रभारियों की घोषणा, कोतमा विधायक सुनील सराफ ने भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक त्रिपाठी को नपां. पसान क्षेत्र के प्रभारी बनाए जाने पर जताया उन पर अपना भरोसा !

कोतमा - अनूपपुर जिले में कांग्रेस पार्टी बड़ी स्तर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने जा रही है,ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी के विचारधाराओं से अवगत करा कर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाने का अभियान व्यापक तरीके से स्थानीय लोगों के घर घर जाकर जोड़ने का काम किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी व संगठन और मजबूत हो सके इसके लिए कांग्रेस कमेटी अनूपपुर जन अभियान के रूप में सदस्यता अभियान कार्य सम्पूर्ण जिले , नगर पालिका क्षेत्र एंव ग्रामीण अंचलों में शुरुआत करने जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका पसान में सदस्यता अभियान समिति मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री) निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता बनाए जाने का निर्देश हुआ है,जिनके परिपालन में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष फुन्दे लाल सिंह मार्को (विधायक पुष्पराजगढ़) द्वारा दिनांक 16:12. 2021 को नगर पालिका क्षेत्र पसान के सदस्य समिति का गठन करते हुए निर्देशित किया गया नगर पालिका के वरिष्ठ कांग्रेसी जनों एवं ब्लॉक अध्यक्ष के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान पूर्ण की जाएगी। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष फुन्दे लाल सिंह मार्को (विधायक पुष्पराजगढ़) द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक त्रिपाठी निवासी भालूमाडा़ को नगर पालिका पसान के सदस्यता अभियान प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई वही सह प्रभारी अनिल कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया।नगरपालिका पसान के 1 से 18 वार्डों के सदस्यता अभियान प्रभारी की भी घोषणा की गई जिसमें वार्ड नं. 1 बिसाहूलाल कुल्हाडा,वार्ड नं. 2 अशोक पोददार,वार्ड न. 3 मालती वर्मा, वार्ड नं. 4 ओमकार सिंह कुशवाहा,वार्ड नं. 5 सूर्य प्रकाश लोधी, वार्ड नं. 6 धर्मेंद्र मिश्रा, वार्ड नं. 7 फ्रांसिस अन्दोनी,वार्ड नं. 8 मानवेंद्र मिश्रा, वार्ड नं. 9 अरविंद मिश्रा, वार्ड नं. 10 मो.फारुख बेग,वार्ड नं. 11अब्दुल नफीस, वार्ड नं. 12 नत्थू प्रजापति,वार्ड नं. 13 नाईम खान, वार्ड नं. 14 पंकज पांडे, वार्ड नं. 15 सेम नारायण कोल,वार्ड नं. 16 गुलाब सिंह, वार्ड नं. 17 देवेंद्र सिंह, वार्ड नं. 18 राजेश गुप्ता को वादों के सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया।
वर्तमान भाजपा सरकार आम जनता के साथ कर रही छलावा - अशोक त्रिपाठी 

वही नगर पालिका पसान क्षेत्र के सदस्यता अभियान प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक त्रिपाठी ने कहा आज देश प्रदेश की हालत देख रहे हैं महंगाई आसमान छू रही है,भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है,आज लोगों को जाति धर्म पर भेदभाव कर बांटने का काम किया जा रहा है।गरीबों की कोई खोज खबर नहीं है, किसान अन्नदाताओं के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार छलावा हमेशा करती आई है और कर भी रही, केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार लॉलीपॉप की घोषणाएं कर लोगों को ठगने का काम कर रही है।नगर के विकास के नाम पर शासकीय पैसे का बंदरबांट हो रहा है जिसे देखने सुनने वाला कोई नहीं, कांग्रेस पार्टी का हाथ हमेशा देश प्रदेश नगर की आम जनता के साथ रहा है, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एंव सदस्यता प्रभारी अशोक त्रिपाठी ने कहा आम जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश में बनाई कुछ गद्दार नेताओं के दल बदल करने से कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ सरकार को साजिश रच कर अपने व्यक्तिगत लाभ की खातिर सरकार गिराई गई, जिसे आम जनता कभी माफ नहीं करेगी ,आम जनता ने देखा है।

पुनः कांग्रेस की प्रदेश में बनेगी सरकार- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक त्रिपाठी

 आम जनता पुनः कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में सरकार कमलनाथ के नेतृत्व में बनाएगी हम सबको मिलकर कांग्रेश पार्टी को और मजबूत करना होगा। नपां.पसान सदस्यता प्रभारी अशोक त्रिपाठी ने कहा छोटे से कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है निष्ठा पूर्वक के साथ घर घर जाकर सदस्यता अभियान का शंखनाद किया जाएगा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं युवा नेताओं के साथ मिलकर एकजुटता के साथ सदस्यता अभियान को सफल बना कर कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करना है।हमें पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान पूर्ण रूप से सफल रहेगा, स्थानीय लोग स्वयं कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...