नपा पसान में लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

अनूपपुर - नगर पालिका परिषद पसान कार्यालय परिसर में 2 मई 2023 को आयोजित लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशांक आर्मो की गरिमामय उपस्थिति में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर नगरपालिका के सभी अधिकारी कर्मचारी, पार्षद गण, महिला बाल विकास विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के पात्र हितग्राहियों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह,उपाध्यक्ष अजय यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशांक आर्मो,भाजपा मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू,भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह,पार्षद अब्दुल कलाम,विकास जायसवाल,गीता अजय यादव, चैनू,इंद्र लाल केवट,महिला बाल विकास विभाग की सेक्टर सुपरवाइजर गिरजा परस्ते,नगरपालिका के उपयंत्री उमेश त्रिपाठी,सहायक उपयंत्री अविनाश मरकाम के द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सभी लोगों ने देखा और सुना। कार्यक्रम का संचालन संजय त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...