ऑफ रिकॉर्ड ठेके पर चल रही बगैहटोला पंचायत
वेंडर के बिलों की जांच के बाद भ्रष्टाचार होगा सामने
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये गए शौचालयो के निर्माण में जमकर हेराफेरी की गई,शासन से पंचायतीराज विभाग को चयनित लाभार्थियों के खाते में शौचालय निर्माण की धनराशी भुगतान करने का है आदेश,लेकिन अधिकतर ग्राम पंचायतो में सरपंच व सचिवो ने अपने स्तर से अपने चहेते को ऑफ रिकॉर्ड ठेके पर शौचालय का निर्माण कार्य कराया।
अनूपपुर – अनूपपुर जिले के लगभग सभी जनपद पंचायतो में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के कार्यो में लापरवाही की गयी है जिलेभर की लगभग सभी ग्राम पंचायतो में अधिकतर लाभार्थियो के शौचालय का निर्माण ग्राम पंचायत के जिम्मेदारो ने अपने अपने चहेतो को ठेके पर देकर करवाया है।वही बात करे कोतमा जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बगैहाटोला कि तो यहाँ छेदीलाल मटेरियल सप्लायर्स फर्म संचालक को ऑफ रिकॉर्ड शौचालय निर्माण का कार्य ठेके पर दे दिया गया था।ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी जिला पंचायत में बैठे जिम्मेदारो को नहीं हुई वही अगर सूत्रों कि माने तो कमीशन के फेर में इस ओर से आँखे उच्च अधिकारियो ने मूंध ली।
गुणवत्ता की अनदेखी -
ग्राम पंचायत बगैहाटोला को शौचालय निर्माण कराने कि इतनी जल्दी थी कि ऑफ रिकॉर्ड शौचालय निर्माण कार्य का ठेका छेदीलाल मटेरियल सप्लायर्स फर्म संचालक को देने के बाद यह तक ध्यान नहीं रखा गया कि शौचालय निर्माण में जो सामग्री इस्तेमाल हो रही है वह कही घटिया क्वालिटी कि तो नहीं।वही सूत्रों कि माने तो शौचालय निर्माण के समय जमकर घोटाला किया गया और घटिया स्तर के शौचालय बना कर लाभार्थियों को सौंप दिए गए।
ऑफ रिकॉर्ड ठेके पर कराया गया शौचालय निर्माण कार्य –
वैसे तो शौचालय निर्माण कार्य खुद हितग्राहियों को कराना होता है लेकिन ग्राम पंचायत बगैहाटोला के जिम्मेदारो ने ऑफ रिकॉर्ड शौचालय निर्माण कार्य छेदीलाल मटेरियल सप्लायर्स फर्म को देकर निर्माण कार्य करवा दिया गया जबकि शौचालय निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदार अधिकारियो को साफ़ निर्देश दिए गए थे कि लाभार्थी के बैंक खाते में निर्माण कार्य में लगने वाली राशि भेजी जाये। उक्त ग्राम पंचायत के जिम्मेदारो ने निर्देश को दरकिनार कर शौचालय निर्माण कार्य ऑफ रिकॉर्ड छेदीलाल मटेरियल सप्लायर्स फर्म को दे दिया गया और लाभार्थियों के खाते मे जाने वाली राशि को छेदीलाल मटेरियल सप्लायर्स फर्म के खाते में डाल दिया गया ।
जमकर हुआ बंदरबांट -
ग्राम पंचायत बगैहाटोला द्वारा दिनांक 10/05/20 को अड़तालीस हजार रुपये,12/11/20 को बहत्तर हजार रुपये ग्राम पंचायत के खाते से छेदीलाल मटेरियल सप्लायर्स के खाते में निर्मल भारत/स्वच्छ भारत मिशन व्यकतिगत शौचालय निर्माण कि कुल एक लाख बीस हजार रुपये भुगतान किये गए और बात करे उक्त फर्म द्वारा बनाये गए शौचालय कि तो भले ही अफसरों को उक्त बने हुए शौचालय मजबूत नजर आ रहे हो,लेकिन वर्तमान स्तिथि देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शौचालय निर्माण कार्य कितनी घटिया क्वालिटी का हुआ है। और कैसे शासन से आई राशि का पंचायत के जिम्मेदारो द्वारा बंदरबांट किया गया है।
आज भी लोग खुले में शौच करने जाने को मजबूर -
संभवतः ग्राम पंचायत बगैहाटोला द्वारा गाँव के हर घर में शौचालय निर्माण कार्य करवा दिया हो लेकिन हकीकत यह है कि उसके बाद भी ग्रामीण रोजाना बाहर शौच में जाने के लिए मजबूर है वही सूत्र बताते है कि ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव ने वेंडर से सांठ गाँठ कर शौचालय निर्माण के नाम पर शासकीय राशि की खुलेआम होली खेली गयी है जिसका नतीजा यह है कि ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिला पाया है।
गाँव से दूर बना शौचालय नहीं आता उपयोग में – भागवत प्रसाद चौधरी
ग्राम पंचायत बगैहाटोला के पंच भागवत प्रसाद चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत अंतर्गत बरगवा और बाबाटोला के बीच में धरती अवधेश द्विवेदी के बाड़ा के आगे सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है।जिस जगह पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है वह गाँव से काफी दूर है जो कि उपयोग में भी नहीं आता। वही उन्होंने बताया कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी घटिया क्वालिटी का,गुणवत्ता विहिन कराया गया है,या फिर सीधे तौर पर यह समझा जाये कि शासकीय राशि को पानी की तरह बहा दिया गया है। आगे उन्होंने बताया कि जो व्यक्तिगत शौचालय बनाये गए है उनमे भी गुणवत्ता की अनदेखी की गयी है और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य को ऑफ रिकॉर्ड ठेके में देकर सरपंच,सचिव ने मिलकर जमकर शासकीय राशि का बंदरबाट किया है। पंच भागवत प्रसाद चौधरी ने उक्त सभी निर्माण कार्य कि उच्च अधिकारियो को निष्पक्ष जांच करते हुए कार्यवाही कि मांग की है।