⚡ ब्रेकिंग News

प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कल

अनूपपुर- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को सुनने के लिए अनूपपुर जिले की तीनों विधानसभा में रूपरेखा तैयार कर ली गई है।सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी प्रदान की है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष व नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ भारत की राजनीति के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। यह कार्यक्रम देश के इतिहास में पहला कार्यक्रम है जो गैर राजनैतिक है। 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा अनूपपुर, कोतमा पुष्पराजगढ़ के अलग-अलग सभी विधानसभा में 100-100 स्थानों पर कम से कम 100 लोगों की संख्या में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना जाएगा। साथ ही नगर पालिका परिषद पसान परिसर में भी कार्यक्रम को सुनने के लिए पूरी तैयारिया कर ली गई है कल 30 अप्रैल को नगर पालिका परिषद पसान परिसर में यह कार्यक्रम सुना जायेगा।नपा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे ।वही भाजपा के पसान मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मान की बात जमुना में सुना जायेगा,भाजपा पसान मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...