अनूपपुर - जिला सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के द्वारा कोतमा जिला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री सुषमा कैथल एवं जसवीर सिंह अरोरा का चयन किया गया है।विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अंतर्गत निशुल्क न्याय प्रदान करने के लिए अधिवक्ताओं की नियुक्ति की जाती है जिससे किसी भी वर्ग के लोगों को न्याय से वंचित ना किया जा सके,इसी तारतम में वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री सुषमा कैथल एवं कोतमा अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव वर्तमान उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता जसवीर सिंह अरोरा का चयन जिला एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया है।विदित हो कि वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री सुषमा कैथल परिवार परामर्श केंद्र कोतमा की सदस्य हैं और स्त्रियों के उत्थान के लिए कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहती है। एवं इसी प्रकार वरिष्ठ अधिवक्ता जसवीर सिंह अरोरा अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए सभी वर्ग को न्याय दिलाने का काम करते रहते हैं।जिला सेवा प्राधिकरण के द्वारा कोतमा न्यायालय में दोनो अधिवक्ताओं का चयन कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोतमा न्यायालय में पैनल अधिवक्ता पद में सुश्री सुषमा कैथल और जसवीर सिंह का चयन
सच से सामना
0