अनूपपुर- जिले के पूर्व कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष वा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश जैन को अनूपपुर जिले का जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनकी यह नियुक्ति की है।राजेश जैन को अनूपपुर जिले का कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष बनने से संगठन को निश्चित ही उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।साथ ही जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों ने राजेश जैन को जिला कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की है।
राजेश जैन कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त,लगा बधाईयो का ताता
सच से सामना
0