अनूपपुर - जिले के नगर पालिका परिषद पसान अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा के दौरान नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह भी शामिल हुए।तिरंगा यात्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान से हो कर पूरे नगर में भ्रमण करते हुए सब्जी मंडी भालूमाड़ा में संपन्न की गई।नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान से नगर भ्रमण करते हुए सब्जी मंडी तक आजादी का अमृत महोत्सव उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में आमजनो ने हिस्सा लिया। श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने-अपने घर पर झंडा जरूर फहराएं।आगे उन्होंने बताया कि नगर के लोगों के दिलों में देशभक्ति जगाने और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नपा पसान ने तिरंगा यात्रा का किया आयोजन
सच से सामना
0