अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर-रहमान एवं अति. पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम के निर्देशन में थाना प्रभारी भालूमाडा उप निरी. विपुल शुक्ला द्वारा अगामी त्यौहार रंगों का पर्व होली का त्यौहार को शांति पूर्वक ढंग से मनाने हेतु शांति समिति की आयोजन की गई । आयोजन में नगर पालिका परिषद पसान के उपाध्यक्ष, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण तथा नगर के वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार बंधु, तथा कार्यक्रम आयोजको, तथा धार्मिक आयोजनों के आयोजनकर्ता, डी,जे. संचालक उपस्थित रहे । जिसमें सभी ने होली त्यौहार को शांति पूर्वक ढंग से मनाये जाने हेतु सुझाव दिये तथा शराब पीकर हुडदंग करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के उपर कार्यवाही करने की सुझाव दिया गया तथा थाना प्रभारी द्वारा सभी नगरवासी एवं ग्रामवासियों को होली त्यौहार की शुभकामनाए दिये तथा अपील की गई है कि त्यौहार शांति ढंग शांति पूर्वक मनाये एवं दो पहिया वाहन में दो से अधिक सवारी बैठाकर न चलाये गहरे नदी नालों में जाने बचे जिससे कोई अप्रिय घटना न घटित हो । बैठक में लगभग 40-50 गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
आगामी त्यौहारो को शांति एवं शोहार्द पूर्वक मनाये जाने हेतु थाना भालूमाड़ा द्वारा की गई शांति समिति की बैठक
सच से सामना
0