⚡ ब्रेकिंग News

संघर्ष, सेवा और संगठन की गाथा – ‘शतक’ ने छोड़ी गहरी छाप

कोतमा में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बनी फिल्म “शतक” को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में जाय सिनेमा पहुंचे और संगठन की 100 वर्षों की संघर्ष, समर्पण और त्याग की यात्रा को बड़े गौर से देखा।

यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तैयार की गई है, जिसमें संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की वैचारिक, सामाजिक और राष्ट्रसेवा की भूमिका को दर्शाया गया है।

संघ की स्थापना वर्ष 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई थी। फिल्म में विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं, सामाजिक अभियानों और कार्यकर्ताओं के समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

थियेटर में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, शिक्षाविदों और युवाओं ने फिल्म को प्रेरणादायक बताया। दर्शकों ने कहा कि “शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि 100 वर्षों की तपस्या और संगठन की विचारधारा का सजीव दस्तावेज है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...