⚡ ब्रेकिंग News

पटवारी की रिश्वत लेते फोटो वायरल मामले में एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित

अनूपपुर - जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते हुए कथित तौर पर वायरल हुई फोटो के मामले में अनूपपुर के एसडीएम कमलेश पुरी ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित पटवारी हंसराज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वायरल फोटो में पटवारी हंसराज किसी व्यक्ति से पैसे लेते हुए नजर आ रहे थे। फोटो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पटवारी बिना पैसे लिए नामांतरण, खसरा-नकल, सीमांकन जैसे राजस्व संबंधी कार्य नहीं करते थे। मामले ने तूल पकड़ने पर प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। एसडीएम कमलेश पुरी ने प्रारंभिक जांच के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर पटवारी को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि राजस्व विभाग में किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में आरोप पुष्ट होते हैं तो संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और आम जनता को राहत मिलेगी
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...