⚡ ब्रेकिंग News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर कर हिस्सा

 राजनगर -अनूपपुर- अंतरास्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगपंचमी के अवसर 8 मार्च 32026 को अनन्या वाटिका में रंगारंग कार्यक्रम महिला दिवस और रंगपंचमी के अवसर पर उत्साहपूर्ण आयोजन कोयलांचल क्षेत्र की महिलाओं की सहभागिता से आयोजित किया गया, कार्यक्रम में महिलाओं,बच्चियां बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम,गीत, नृत्य, मोटिवेशनल स्पीच,कविता आदि की प्रस्तुति की गयी,इन कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में आयोजन समिति ने महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए उपहार भी प्रदान किये गए, उपस्थित महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट भी प्रदान किए गए। 
पूरे कार्यक्रम में उमंग खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
आयोजन समिति की कोयलांचल क्षेत्र की महिलाओं ने इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन करने के लिए राजनगर, रामनगर ,पौराधार झीमर बिजुरी,कोतमा एवं आसपास के क्षेत्र से महिलाओं को एकत्रित कर इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं की उपस्थिति थी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता सुमिता शर्मा एवं शिक्षिका एवं संधान ट्रस्ट की ट्रस्टी मेम्बर हनी चौरसिया का भी विशेष योगदान रहा,कोयलांचल क्षेत्र की महिलाओं आयोजन समिति के सदस्य और संधान ट्रस्ट के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...