अनूपपुर- जिले के मंडल पसान अंतर्गत स्थित पीएम श्री स्कूल भालूमाड़ा एवं ग्राम पंचायत बदरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान तथा समता, भाईचारे और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच एवं भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाकर समानता और सामाजिक न्याय का मार्ग प्रशस्त किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रेरणादायक भाषण दिए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।