⚡ ब्रेकिंग News

पसान उपाध्यक्ष पर टेंट संचालक ने लगाए टेंडर के पैसे न देने के आरोप

कोतमा -एक तरफ पसान नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वार्ड नम्बर 11 में निर्माणाधीन मंगल भवन को उपाध्यक्ष अजय यादव द्वारा एसईसीएल की जमीन पर बिना अनुमति के निर्माण होने के आरोप लगाकर नगरीय प्रशासन विभाग एवं एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में शिकायत कर निर्माणाधीन मंगल भवन के कार्य को रुकवा दिए हैं। जिससे नाराज होकर समस्त 16 पार्षद परिषद में निंदा प्रस्ताव लाने के बाद अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही हेतु कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अनूपपुर को ज्ञापन सौंप चुके हैं। एक तरफ जहां पसान नगर पालिका के
अध्यक्ष राम अवध सिंह मीडिया के सामने अपनी बात रखकर एस ई सीएल की लीज समाप्त होने एवं अनुपयोगी भूमि पर मंगल भवन निर्माण हेतु जिला प्रशासन एवं कालरी प्रबंधन की सहमति पर जनहित हेतु मंगल भवन का निर्माण बता रहे हैं। जिसकी खबरें लगातार मीडिया प्रकाशित कर रही है। वहीं उपाध्यक्ष अजय यादव मीडिया वालों को सच्चाई न दिखाकर एकतरफा खबर चलाकर उनकी छवि बिगाड़ने की बात सोशल मीडिया में स्वयं एवं परिजनों के सोशल मीडिया एकाउंट द्वारा लिखवाकर पत्रकारों को एक तरफा खबर चलाने उनका पक्ष न छापने के आरोप लगा रहे हैं। सबसे बड़ी बात पसान नगर पालिका के उपाध्यक्ष अजय यादव जहां पसान नगर पालिका में स्वयं या अपने किसी भी रिश्तेदार के नाम से कोई भी निर्माण कार्य न करने व समस्त पार्षदों व अध्यक्ष राम अवध सिंह द्वारा लगाए आरोपों को सिरे से नकार कर पूरी पसान नगर पालिका परिषद के 17 पार्षदों द्वारा प्रस्तुत निंदा प्रस्ताव व कलेक्टर को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव को ही गलत बता रहे हैं। इसी बीच उपाध्यक्ष अजय यादव के इन दलीलों को सिरे खारिज करते हुए। जमुना निवासी टेंट संचालक ने अजय यादव द्वारा उनके चचेरे भाई आजाद यादव के नाम से टेंडर डालकर टेंट का कार्य कराने के बाद अजय यादव द्वारा उनके चचेरे भाई के खाते में भुगतान होने के बाद भी टेंट संचालक को 4 लाख 30 हजार भुगतान न करने एवं जमा एफडीआर की रकम 20 हजार भी देने से मना करने के आरोप मीडिया के सामने टेंट संचालक ने लगाए है। उक्त मामले को लेकर भालूमाड़ा थाना सहित पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं 
कलेक्टर अनूपपुर से लिखित शिकायत दी गई है।

क्या है मामला। 

जमुना निवासी रवि कुमार रैदास जो रवि टेंट हाउस के संचालक हैं। उन्होंने भालूमाड़ा थाने सहित पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत देते हुए पसान नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष अजय यादव पर यह आरोप लगाए हैं कि उन्होंने अपने चचेरे भाई आजाद यादव के नाम से जुलाई 25 से मार्च 26 तक टेंडर डलवाकर रवि टेंट हाउस संचालक से नगर पालिका में टेंट का 11 काम करवाने के बाद बिल के भुगतान की रकम आजाद यादव के खाते में भुगतान होने के बावजूद अजय यादव टेंट संचालक को मात्र 4 कार्यों का बिल भुगतान करने के बाद शेष 7 कार्यों का पैसा लगभग 4 लाख से अधिक की रकम नहीं दे रहे हैं। टेंट संचालक द्वारा बीते 5 माह से लगातार पैसा मांगने पर उपाध्यक्ष अजय यादव पैसा देने में आनाकानी कर पैसा मांगने पर अपशब्दों का प्रयोग कर जो करते बने कर ले पैसा नहीं दूंगा कि धमकी देने के आरोप लगाये हैं।

बिसाहुलाल सिंह तक पहुंचा मामला तो उपाध्यक्ष ने देने से किया इंकार ?

 टेंट संचालक ने पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र में यह बात भी लिखी है कि वो 2 अक्टूबर को अपनी मां को साथ लेकर पूर्व मंत्री व वर्तमान अनूपपुर विधायक बिसाहुलाल सिंह से भी उपाध्यक्ष अजय यादव द्वारा टेंट का काम कराकर पैसा न देने की बात बताई थी। जिसपर बिसाहुलाल सिंह ने अजय यादव से बातकर पैसा वापस दिलाने की बात कही थी। 

पहले मिली पैसा न देने की धमकी फिर मिला 3 दिन का आश्वासन

शिकायत पत्र में यह बात भी लिखी है कि परासी से लौटने के बाद उपाध्यक्ष अजय यादव द्वारा टेंट संचालक को फोन काल में पहले किसके कहने से बिसाहुलाल के यहां गया। अब जा उन्हीं से पैसा लेना बहुत नेतागिरी करने अपशब्दों के साथ धमकी मिली। 

क्या वाकई आजाद के नाम पर अजय करते हैं ठेकेदारी के काम ? 

टेंट संचालक रवि रैदास की शिकायत से एक बात तो स्पष्ट है कि अजय यादव द्वारा पसान नगर पालिका में स्वयं या अपने रिश्तेदारों द्वारा कोई भी काम न करने की बात पूर्णतया झूठी है। यह आरोप कितने सच है या कितने झूठ यह तो टेंट संचालक, पसान नगर पालिका के उपाध्यक्ष अजय यादव, टेंडर धारी आजाद यादव एवं पूर्व मंत्री व वर्तमान अनूपपुर विधायक बिसाहुलाल सिंह ही जाने। मगर यदि यह आरोप सत्य निकले तो उपाध्यक्ष जनता को क्या जवाब दे पाएंगे कि उन्होंने कभी पसान नगर पालिका में स्वयं या अपने किसी भी रिश्तेदार के नाम से कोई ठेकेदारी का काम किए ही नहीं हैं। तो टेंट संचालक द्वारा लगाए गए आरोप क्या झूठे हैं।

इनका कहना है।

मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के लिए दिया गया है। जांच उपरांत यदि शिकायत प्रमाणित पाई गई तो कार्यवाही की जाएगी।

राधिका भगत
थाना प्रभारी,भालूमाड़ा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...