कोतमा- 2 अक्टूबर गांधी जयंती को गाँधी जी केे साथ साथ उनके स्वच्छ भारत का सपना पूरा करने को याद करते हुए नगर की जनता आगे आये और भारत को स्वच्छ बनाने में सरकार द्वारा चलाये जा रहे 'स्वच्छ भारत मिशन' में अपना सहयोग प्रदान करे। इस सपने को हमेशा ध्यान में रखते हुए भारत को स्वच्छ बनााने में अपनी अहम भूमिका निभाये उक्त बातें कोतमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद के प्रबल दावेदार व अनूपपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने कही गांधी जी का यह सपना था कि स्वच्छता पर ध्यान दिया जाए जिसे आज शपथ लेकर अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।
ऐसे भी दे सकते हैं सहयोग- हमारे नगर को स्वच्छ बनाने में हर एक व्यक्ति को सहयोग देना होगा तब जा कर सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा होगा। नगर के हर गली मोहल्ले में कचड़ा गाड़ी सुबह कचड़ा लेने के लिए घर घर जाती है और जनता का भी फ़र्ज़ बनता है कि वह गाड़ी वाले को ही घर का कचड़ा दे यहाँ वहाँ न फेके।
हर व्यक्ति की है जिम्मेदारी- पूरे भारत को स्वच्छ बनाने में हर व्यक्ति को अपना सहयोग देना होगा। जब हमारा नगर स्वच्छ रहेगा तब जा कर हमारा स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा होगा। हमेशा हमे ध्यान रखना चाहिए कि कचड़े को यहाँ वहाँ न फेक कर डस्टबिन में फेंके और अगर आपका साथी या अगल बगल वाला व्यक्ति कचड़ा इधर उधर फेक रहा हो तो उसे भी समझाना चाहिए कि वह भी कचड़ा हमेशा पास के डस्टबिन में डाले ।
