नगर में हुआ एस एस बी फोर्स सहित पुलिस विभाग का मार्च पास्ट
कोतमा/रमाकांत शुक्ला-28/11/2018 को मध्य्प्रदेश में होने वाले मतदान को लेकर अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा की सीमाओं की चौकसी वाहन चेकिंग एवम संदिघ्ध गतिविधियों पर नजर रखने एवम सख्ती से निपटने हेतु चुनाव आयोग के निर्देशन पर प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद है।कोतमा विधानसभा जो छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है जहां दोनों राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों को देखते हुए दोनों राज्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमा सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।जिसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ एस एस बी फ़ोर्स के जवानों की तैनाती पुरे जिले में कर दी गयी है।गश्ती दल द्वारा जगह जगह चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की जांच संदिग्धों और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।निर्वाचन आयोग,कलेक्टर श्रीमती पी अनुग्रह जी, एवम जिले के पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह की आम जनता व् सभी दलों से गुजारिश है।आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए।अपने वाहनों पर किसी भी राजनैतिक दलों की नेमप्लेट या झंडा बैनर न लगाएं किसी भी राजनैतिक दल से सम्बंधित व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से किसी भी कार्य का भूमि पूजन शिलान्यास या कोई भी सामग्री वितरण का कार्य न करे।जिससे आम मतदाताओं को लुभाने का मार्ग प्रशस्त होता प्रतीत हो।चुनाव आयोग के बिना परमिशन के किसी भी राजनैतिक दल द्वारा कोई भी सभा रैली या ध्वनिविस्तारक यंत्र का प्रयोग वर्जित है।आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।कोतमा नगर एस डी ओ पी एस एन प्रसाद,व् नगर निरीक्षक के निर्देशन पर कोतमा नगर में पैदल मार्च पास्ट किया गया।जिसमें कोतमा थाने से प्रधान आरक्षक एस एस मरावी,अरविन्द दुबे, विनय सिंह, भानु प्रताप सिंह,व् थाने के स्टाफ सहित एस एस बी फ़ोर्स के जवानो की बटालियन की उपस्थित में नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च पास्ट किया गया।

