राजनगर- इन दिनों चोरों के हौसले रामनगर थाना अंतर्गत इस तरीके से बुलंद हो गए हैं कि चोर अब डकैत बनते जा रहे हैं इन चोरों के हौसले इसलिए बुलंद है कि इन्हें पुलिस पकड़ने में नाकाम साबित हो रही
पहले तो सिर्फ चोरी होती थी- राजनगर थाना अंतर्गत पूर्व में चोरों द्वारा चोरी की जाती थी जिसमें चोरों द्वारा घरों के साथ स्कूल परिसर सड़कों में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे जिसमें रामनगर पुलिस इन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित रहे जिसका परिणाम यह रहा कि अब यह चोर डकैत बनते जा रहे !
तलवार लगाकर की लूट - कॉलरी परिसर के स्टोर रूम में सिक्योरिटी के गले पर तलवार रख कर 15 से 20 लोगों की टोली के द्वारा 16-17 की दरमियानी रात को घटना को अंजाम दिया गया रामनगर थाना अंतर्गत चोरों का सिलसिला का कुछ इस तरह बढ़ चुका है कि चोरी करने आए अपराधियों को कोई रोकने की कोशिश करता है तो वह जान से मारने तक को तैयार बताए जाते हैं !
शिकायत लेने से कतराती है पुलिस-अगर इसकी शिकायत आवेदक द्वारा थाने में की जाती है तो उसका आवेदन लेकर उसे ही डांट कर भगा दिया जाता है कि तुम्हारे सामान की व्यवस्था क्या हम करेंगे वहीं इन दिनों नगर चरणों में यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि रामनगर थाना प्रभारी के लिए चोरी रोक पाना नामुमकिन लग रहा है या यूं कहें कि कहीं न कहीं चोरियों में रामनगर पुलिस भी तो नहीं मिली हुई है तभी तो अब तक छोरियों के खुलासों से काफी दूर बताई जा रही है मार्केट में तो यह भी चर्चा का विषय है कि जब शुरुआती दौर में प्रभारी आए थे तो रोजाना शाम को पेट्रोलिंग करते थे लेकिन इन दिनों के साथ थाने में ही नहीं बैठते तो पेट्रोलिंग क्या करेंगे !
इनका कहना है
शिकायत आई है जांच की जा रही है जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा
विनदू वेंकट टांडिया
थाना प्रभारी राजनगर
