अयोध्या सिंह (बी एल)
डोला - PWD विभाग द्वारा बिजुरी से होकर बेलिया की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण ठेकेदार अनिल बिल्डकॉम द्वारा कराया जा रहा है जिसकी कुल लंबाई लगभग 5 किलोमीटर है लेकिन PWD द्वारा जिस ठेकेदार को सड़क निर्माण का जिम्मा दिया गया है उस ठेकेदार द्वारा निर्माण मार्ग में परिवर्तन के दिशा संकेत न लगाएं जाने के कारण आम लोगों को आने जाने में परेशानियां के साथ साथ दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है
सड़क के खराब होने पर अनिल बिल्डकॉम को कार्य करने का जिम्मा दिया गया जिस पर ठेकेदार द्वारा पूरी तरह से सड़क निर्माण में नियमों का ध्यान ना रखते हुए अपने मनमर्जी मुताबिक कार्य कराया जा रहा है जिससे आए दिन आने जाने वाले लोगों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है इसके विपरीत ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में कहीं सुरक्षा बोर्ड ना कहीं रेडियम झंडा रखे गए हैं बल्कि सड़क पर डामरीकरण होने के बाद सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए जाते हैं जिससे आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है आए दिन लोग इस सड़क पर चोटिल होते दिख रहे हैं आने जाने वाले लोगों के द्वारा सड़क पर पड़े पत्थरों को लेकर विरोध किया जाता है और सड़क पर दिशा निर्देश बोर्ड लगाने की बात कहीं जाती हैं तो ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा उन्हें भी डराया धमकाया जाता है
अनिल बिल्डिकाम की कार्यप्रणाली से आमजन परेशान है। यह कंपनी ना ही नेशनल हाइवे अथॉरिटी के मापदंड पर खरी उतर रही है और ना ही आमजन के सुरक्षा मानकों का घ्यान रखा जा रहा है जिसके चलते आने जाने वाले लोग आए दिन जख्मी हो रहे हैं। निर्माण कंपनी की लापरवाही इतनी कि डामरी करण करने के पश्चात रोड पर पत्थर डालकर रास्ता ब्लॉक कर देते हैं। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं वही शनिवार को नगराबान्ध के पास निर्माणाधीन रास्ते पर बिना कोई स्टापर बोड के सड़क पर छोटे छोटे पत्थरो के ढेर लगा सड़क ब्लाक किया जाता है
नेशनल हाईवे ने भले ही आमजन को ध्यान में रखते हुए निर्माण के दौरान कुछ मापदंड तय किए हो लेकिन बेलिया फाटक से बिजुरी तक निर्माण करने वाली कंपनी सुरक्षा मानकों पर एक प्रतिशत भी खरी नहीं उतर रही। कंपनी ने जहां चाहा बिना कोई इंडीकेट किए सड़क में डायवर्सन कर देती हैं। जिसके चलते शनिवार की शाम 8 बजे के करीब नगाराबान्ध के समीप कपिलधारा निवासी मोनू पाठक पिता रामदास पाठक एवम उमराम पिता बलराम अंधेरा होने के कारण सड़क पर बिछे पत्थरो को न देख पाए और उनकी मोटरसाइकिल पत्थरो से जा टकराई जिस के कारण मोनू पाठक सड़क पर ही गिर पड़े जिसके कारण उनके पैर एवम सिर में गम्भीर चोट आई जिससे ग्रामीणों की मदत से घायल को 108 के माध्यम से बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पंहुचाया गया जिनका प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
