कोतमा- विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोतमा बिजुरी राजनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ शिक्षा रोजगार की कोई उचित सुविधा नहीं है इस गंभीर समस्या को दूर करने के लिए नगर के युवाओं ने एक मुहिम चला रखा है जिसका भरपूर समर्थन पूरे विधानसभा क्षेत्र की आम जनता कर रही है क्योकि स्वास्थ रोजगार शिक्षा सभी की जरूरत है और चुनावी अवसर पर युवा शक्ति संगठन ने 21नवम्बर को शाम 5 बजे युवा संवाद आयोजन रखा जिसमें युवाओं के साथ साथ नगर की आम जनता और पत्रकार बंधुओं ने भी अपनी शिरकत की युवा संवाद आयोजन में कोतमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे मुख्य दलों के प्रत्यासी कांग्रेस से सुनील सराफ,,सपाकस से किशोरीलाल चतुर्वेदी,भाजपा से दिलीप जैसवाल, राष्ट्रिय अपना दल के प्रत्यासी लक्ष्मण दास और निर्दलीय चूड़ी छाप से शबनम मौसी,कम्युनिस्ट पार्टी के संतोष केवट अपने नेता हरिद्वार सिंह के साथ उपस्थित हुए।युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रत्येक प्रत्याशी को एक शपथ पत्र के माध्यम से कोतमा विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुख्य मुद्दों पर मुख्य पांच बिंदुओं में बात रखी गयी थी।
जिसके चौथे और पांचवे कालम में प्रत्याशी द्वारा विधानसभा क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाने की शपथ रखी गयी थी की वह चुनाव जीतने के छ: माह बाद विधानसभा अंतर्गत कोतमा एवं बिजुरी में स्वास्थ सुविधा मुहैया कराएगा एवं रोजगार व शिक्षा पर भी काम करेगा अन्यथा विधानसभा क्षेत्र की जनता किसी तरह की वैधानिक कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र होगी तो शपथ पत्र पढ़ते ही भाजपा प्रत्याशी रफूचक्कर हो गए जिससे यह साबित होता है कि भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल विधानसभा क्षेत्र की आम जनता को मूल भूत सुविधा नहीं देना चाहते वो सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए जनता का वोट लेकर विधायक बनना चाहते हैं ।जबकि युवा शक्ति संगठन के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे प्रत्येक दल के प्रत्यासी ने शपथ पत्र का वाचन कर सहर्ष हस्ताक्षर किये किन्तु भाजपा प्रत्यासी दिलीप जैसवाल द्वारा हस्ताक्षर करने से साफ़ मनाकर दिया गया।
---अभी से अहंकार तो कैसे मिलेगा जनाधार---
चुनाव के दौरान जब एक प्रत्याशी को जनता की जरूरत होती है और चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी जनता की सभी मुमकिन मांग पूरा करने को तैयार खड़ा रहता है क्योकि उसे चुनाव जीत कर जनता की सेवा करनी है वही दूसरी ओर अहंकारी भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल युवाओं की मांग को नजर अंदाज कर चलते बने यह अंहकार नहीं तो और क्या है।जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सराफ एवं दूसरें गाँव से आए सपाकस पार्टी प्रत्याशी किशोरी लाल चतुर्वेदी बाबा जी ने खुले मंच से खुले आम शपथ पत्र में हस्ताक्षर कर युवाओं की बात मान ली जिससे उपस्थित युवाओं एवं नगर के लोगों में कांग्रेस व सपाकस प्रत्याशी के प्रति काफी खुशी देखी गई। बता दे कि कई विधायक सांसद मंत्री आए और गए लेकिन किसी भी मंत्री विधायक सांसद के अंदर काबिलियत व ताकत नहीं है जो कोतमा विधानसभा क्षेत्र में रोजगार स्वास्थ शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करा सकें। अब तक कोई ऐसा विधायक कोतमा विधानसभा क्षेत्र से नहीं बना अब तक जो भी विधायक रहे है किसी ने मध्यप्रदेश हमारी सरकार न होने की दुहाई देकर पल्ला झाड़ लिया तो किसी ने सरकार के होते हुए भी सिर्फ मलाई खाने और खुद का विकास करने में लगे रहे लेकिन किसी ने भी विधानसभा क्षेत्र की छोटी सी समस्या को नहीं दूर कर पाया मध्यप्रदेश में 15 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कोतमा विधानसभा क्षेत्र से 1998 से 2013 तक भाजपा का ही विधायक रहा है 2003 से 2008 तक जय सिंह मरावी फिर समान्य सीट होने पर 2008 से 2013 तक दिलीप जायसवाल विधायक रहे है और मध्यप्रदेश में 2003 से भाजपा की सरकार है तो फिर कैसे कोतमा विधानसभा क्षेत्र की आम जनता की छोटी सी समस्याएं क्यो दूर नहीं हुई यह बड़ा सवाल है भारतीय जनता पार्टी अपनी तीसरी पारी समाप्त कर चौथी पारी खेलने को तैयार है और पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल दूसरी पारी खेलने के लिए मैदान पर है कोतमा विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल से जानना चाहती है कि आपने पिछले 5 वर्ष के कार्य काल में कौन सा ऐसा कार्य किया है और कहा किया है यह जनता आपसे पूछ रही है तो आपको मंच लगाकर जन संवाद करना चाहिए और बताना भी चाहिए कि आपने क्या विकास किया है तभी जनता का विश्वास बना रहेगा।





