निम्न स्तर की सामग्री से किया जा रहा नाली निर्माण
मामला जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत चोलना का
ग्राम पंचायत में नाली निर्माण भ्रष्टाचारियो के लिए सबसे अधिक पैसे बचाने का नायब तरीका बन गया है निर्माण कार्यो में निम्न स्तर कि घटिया सामग्री का उपयोग तथा तकनिकी खामियों के आधार पर निर्मित होने वाले इन नालियों की गुणवत्ता जांचने वाले इंजिनियर और एस डी ओ ने मानो अपनी आँखे मूंध ली हो और भ्रष्टाचार युक्त नाली निर्माण करने की खुली छूट दे दी हो
कोतमा–जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चोलना में इन दिनों भ्रष्टाचार कर शासकीय पैसे लुटने की होड़ मची हुई है,और यहाँ खुलेआम भ्रष्टाचार कर शासकीय पैसो को पलीता लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सरपंच सचिव ग्राम पंचायत अंतर्गत विकास की उलटी गंगा बहा रहे है।बात करे ग्राम पंचायत चोलना अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यो की तो चोलना में चौधरी मोहल्ले में नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी की सामग्री व नियम के विरूद्ध कार्य कर व्यापक रूप से भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
प्राक्कलन के विपरीत निर्माण –
ग्राम पंचायत चोलना अंतर्गत ग्रामीणों ने चौधरी मोहल्ले में आरसीसी नाली निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच की मिली भगत से नाली निर्माण कार्य में मनमानी करते हुए जमकर धांधली करने के आरोप लगाये है। वही ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण में न तो सीमेंट की सही मात्रा डाली जा रही है,और न ही गिट्टी का कोई माप है। नाली निर्माण कार्य 10 एमएम से लेकर 20 एमएम तक गिट्टी का प्रयोग ही किया जा रहा है।उक्त नाली निर्माण कार्य में 8 एमएम एवम 10 एमएम की लोहे की सरिया के स्थान पर नाली निर्माण कार्य में 6 एवम 2 एम एम सरिया का उपयोग कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।इन्ही सब कारणों से हो रहे आरसीसी नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद घटिया हो गई है।
जिला सी ई ओ से कार्यवाही की मांग –
ग्राम पंचायत चोलना के ग्रामीणों ने कहा कि उक्त नाली निर्माण कार्य की जांच होनी चाहिए और निर्माण कार्य में धांधली करने वाले लोगो के ऊपर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।पंचायत वासियों ने जिला पंचायत सी ई ओ अभय ओहेरिया से अपील कि है कि ग्राम पंचायत चोलना अंतर्गत चौधरी मोहल्ले हो रहे आरसीसी नाली निर्माण कार्य की जांच कराते हुए,सही ढंग से निर्माण कार्य कराया जाए। अगर समय रहते ग्राम पंचायत के जिम्मेदारो पर कार्यवाही नहीं की गयी तो उक्त नाली निर्माण कार्य भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा।
कहना है -
आपने जानकारी दी है मैं पूरे मामले की जांच करवाता हूं।
अभय सिंह ओहेरिया, सीईओ, जिला पंचायत अनूपपुर