--चिट फंड कम्पनीयों का बना अड्डा
कोतमा--कोतमा थानान्तर्गत वार्ड नं 7 बनिया टोला ज्योति पेट्रोल पंप के पास संचालित रिलायबल क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटिड एवम बंजारा चौक केशवाही रॉड पर जगह जगह चिट फंड कम्पनियों का गढ़ बन चुका है कोतमा नगर कम्पनियों द्वारा जगह ऑफिस खोलकर सीधे साधे अनपढ़ लोगों को तीन वर्षों में जमा की हुई रकम को तिगुना करने का लालच देकर जिंदगी भर की जमा पूंजी कम्पनियों में जमा करवा लेते हैं और कुछ ही वर्षों में कम्पनीया वहां से रफूचक्कर हो जाती हैं।या फिर खाता धारकों को यह पता चलता है कि उनके साथ संचालक व् एजेंटो द्वारा बहुत बड़ा छलावा किया जा चूका है।जब वह अपना जमा पैसा लेने उन कम्पनियों के कार्यालय जाते हैं तो कम्पनिया अपनी दुकान बंद कर फरार हो चुकी रहती है और कार्यालय में ताले लटके रहते हैं।खाताधारक के पास दो ही रास्ते बचते हैं या तो वो जिंदगी भर की कमाई गवांकर आत्महत्या कर लेते हैं या शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगाते पैरों के चप्पल घिस जाते है किंतु न उन्हें सही न्याय मिल पाता न उनका डूबा हुआ पैसा ।
---कई कम्पनियों के ऊपर मामले हो चुके हैं दर्ज -----
कोतमा बुढानपुर रोड़ में संचालित चिट फंड कम्पनी यश ग्रुप जो सैकड़ों लोगों के साथ धोखा धड़ी करके उनकी जिंदगी भर की जमा पूंजी लेकर नौ दो ग्यारह हो गयी लाखों करोड़ों रूपये पलक झपकते ही डुब गये।जब लोगों को इस बात का पता चला की कम्पनी चिट फंड करके ग्राहकों के साथ धोखा धड़ी कर रही है तब तक बहुत समय बीत चुका रहता है।यश ग्रुप के खाता धारकों द्वारा यश ग्रुप कम्पनी के 8 डाइरेक्टरों और एक मैंनेजेर लतीफ़ अहमद सिद्दीकी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई और कम्पनी के विरुद्ध धोका धड़ी का मामला दर्ज किया गया और आज मामला उच्च न्यायालय जबलपुर में लंबित है।
--रिलायबल क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड एवम कैमोर सोसायटी लिमिटेड कम्पनी चल रही है--नगर में संचालित इन कम्पनियों का पंजीयन भारत सरकार द्वारा कराकर आम जनता के आँखों में धूल धोखा जा रहा है। दुग्ध कार्य हेतु व् मिनरल वाटर प्लांट ,जमीन क्रय विक्रय का रजिस्ट्रेशन कराकर बैंकिंग का कार्य किया जा रहा है।हजारों एजेंट जगह जगह फैले हुए हैं।और आम जनता को अपने कम्पनियों की संपूर्ण जानकारी न बताकर बैंकिंग का कार्य बताकर पैसा जमा कराया जाता है और सीधे साधे ग्राहकों के साथ छल किया जा रहा है।कम्पनी द्वारा लाखों करोड़ों रूपये आम जनता का जमा कराकर कम्पनी मालिकों द्वारा जमीन ख़रीदी और सोने खरीदी में पैसा इन्वेस्ट किया जाता है।जो बूढानपुर तिराहे ज्योति पेट्रोल पंप के बगल से साहू के मकान में सेकेंड फ्लोर में संचालित है।रिलायबल कम्पनी समय समय पर अपने ठीहे और ऑफिस बदल कर चिंट फंड जैसा कार्य किया जा रहा है।जो बैंकिंग के नाम से पंजीयन न होते हुए भी बैन्किंग का कार्य किया रहा है।पैसे का लेनदेन ऑफिस में हो रहा है।चिट फंड कम्पनियों के संचालकों द्वारा बड़ी चालाकी से भारत सरकार से पंजीयन की कॉपी संबधित थाना में देकर शासन की आँखों में भी धूल झोंका जा रहा बिना बैंकिंग व्यवसाय की अनुमति के भी जमा एवम निकासी का कार्य किया जाता है।और आम जनता की जमा रकम को कुछ वर्षों में ही दोगुना करने के चक्कर में पैसा कराया जा रहा है व जनता को धोखा दिया जा रहा है।
---इनका कहना है--
आप के द्वारा प्राप्त जानकारी पर जल्द ही अनुभागीय क्षेत्रों में संचालित कम्पनियों की जानकारी व् दस्तावेज मंगाकर जांच कराता हूँ।यदि बैंकिंग व्यवसाय बिना पंजीयन के भारत सरकार की अनुमति के बगैर लेन देन चल रहा है तो उक्त कम्पनियों पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
एस एन प्रसाद
एस डी ओ पी कोतमा
