लोकतांत्रिक गरिमाओं को अक्षुण्य रखने का अधिकारियों ने लिया प्रण
अनूपपुर 26 जनवरी 2019/ कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री चंद्रमोहन ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में लोकतांत्रिक गरिमाओं को अक्षुण्य रखने एवं आमजनो की सेवा के प्रण को दोहराते हुए लोकसेवा के उच्च मानकों को प्राप्त करने की शपथ ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी समेत कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
