9 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में लोकतंत्र को सशक्त करने का लिया प्रण
आनूपपुर-कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रमोहन ठाकुर ने 9 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में सशक्त लोकतंत्र के निर्माण मतदान की भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी मतदाताओं से समस्त निर्वाचनो में मतदान कर अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य के निर्वहन का आह्वान किया। आपने कहा लोकतंत्र की अवधारणा मतदाताओं की सहभागिता पर आधारित है इसी से लोकतंत्र की सार्थकता सुनिश्चित होती है। इस दौरान श्री ठाकुर ने उपस्थित जनो को भय लोभ धर्म जाति अथवा अन्य किसी प्रकार के प्रलोभन से ऊपर उठ निर्भीकता एवं स्वविवेक से मतदान करने की शपथ दिलायी।
विधानसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित
कार्यक्रम में विधानसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी पुष्पराजगढ़ बालागुरु के, रिटर्निंग अधिकारी अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरी, सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री अंकुश मिश्रा, पीओ डूडा श्री ऋषि सिंघई, सहायक आयुक्त जनजातीय विकास विभाग श्री डीएस राव, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री एचएस धुर्वे, कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री प्रमोद गेडाम, ज़िला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंज़ुशा शर्मा, सीएमओ अनूपपुर श्री आशीष शर्मा एवं अन्य अधिकारी, सेक्टर अधिकारी श्री केके वर्मा, डॉ शिव, श्री हेमंत खैरवार, श्री वीएम मिश्रा, श्री अजीत कुमार सिंह,मास्टर ट्रेनर श्री अजय कुमार जैन, श्री कौशलेन्द्र सिंह, श्री आरके ग्रेवाल, बीएलओ श्री संतोष कुमार पाव, श्री लाल बहादुर नाते, श्री जगतपाल माँझी, श्री जगतपाल सिंह, गोपाल बैगा, श्री शैलेंद्र पाटिल एवं बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रूप के सदस्य ब्रजेश शर्मा, बालकरण साहू, प्रभात मिश्रा एवं कमलादेवी केवट, निर्वाचन शाखा से सुश्री रागिनी मिश्रा समेत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता, स्वतंत्र निष्पक्ष एवं व्यवस्थित निर्वाचन सम्पन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
आईजीएनटीयू समेत मतदाता जागरूकता गतिविधियों हेतु एनजीओ को किया गया सम्मानित
विधानसभा निर्वाचन-2018 हेतु मतदाता जागरूकता गतिविधियों में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने के लिए आईजीएनटीयू अमरकंटक एवं मैकल वुमन समूह को सम्मानित किया गया।
शालेय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र एवं छात्राएँ हुए सम्मानित
निबंध प्रतियोगिता में सूर्या शेखर पटेल प्रथम, कृतिका मिश्रा द्वितीय, अमरेश्वरी देवी तृतीय, वाद विवाद (पक्ष) प्रतियोगिता में सुशील बैगा प्रथम, रौनक़ अंसारी द्वितीय मुकेश राठी तृतीय स्थान पर रहे। वाद विवाद (विपक्ष) में साक्षी सोनी प्रथम, राधेश्याम पांडेय द्वितीय, भावना जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में दौलत सिंह प्रथम, आदर्श कुमार नापितद्वितीय एवं शिवम सोनी तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में शुभाँक कुमार साहू प्रथम, गुलशन दुबे द्वितीय एवं मोहिनी वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रमोहन ठाकुर द्वारा समस्त विजेता छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
न जाति पे न धर्म पे बटन दबेगा कर्म में
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक मतदाता के बताए फ़र्ज़
कार्यक्रम के दौरान आईपीटीए के छात्रों के द्वारा नैतिक मतदान, मतदाता सूची नाम जुड़वाना, सूची के शुद्धीकरण एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया।
नवीन पंजीकृत मतदाताओं को कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं एपिक कार्ड प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ सिडाना ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सराहना की एवं आशा की है कि आगे भी वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी समेत विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, प्रबुद्ध जन एवं हर आयु वर्ग के मतदाता उपस्थित रहे।


