⚡ ब्रेकिंग News

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित


बिजुरी। जय हिंद समिति बिजरी ने मंगलवार को एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नगर के स्टेशन चौक में दीप जलाकर शहीदों को नमन किया।एक शाम, शहीदों के नाम' कार्यक्रम में देश पर कुर्बान होने वाले जज्बे को सलाम किया गया।
बिजुरी में आयोजित कार्यकम में यह पहला मौका था जब कार्यक्रम का शुभारंभ केवल देश के शहीदों को श्रद्वा-सुमन अर्पित कर किया गया।


 वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना के जवान दिनरात हमारी रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते है और हम उनकी वीरता को सलाम करते हैं।
शहीद परिवारों का हुआ सम्मान-
इस कार्यक्रम में बसन्त सिंह के जो श्रीलंका में शान्ति सेना में शामिल थे वही वह वीरगति को 1988 में प्राप्त हो गए थे उनके पुत्र राहुल सिंह,शहीद विनोद कुमार सिंह जो वायु सेना में थे ग्लेशियर में दब कर वीरगति प्राप्त की थी उनके पिता सूर्यभान सिंह,वीरन सिंह जो 36गढ़ में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहादत प्राप्त किये थे उनके पुत्र राहुल प्रताप सिंह को नारियल साल भेंटकर सम्मानित किया गया।
शहीद के लिए एकत्र की धनराशि-
जय हिंद समिति द्वारा पुलवामा में शहीद अस्विनी कुमार काछी के परिवार के लिए 60 हजार 30 रुपये कार्यक्रम के दौरान एकत्र किया गया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...