शिकायत के बावजूद भी अब तक नहीं हुई कोई कार्यवाही
रोड सेल बना कमाई का जरिया
अनूपपुर- एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र की जीवनदायिनी कहीं जाने वाली आमाडांड ओसीपी पर जमकर पैसे की अवैध वसूली या यूं कहें गुंडा टैक्स वाहन चालकों व मालिकों से जबरन वसूला जा रहा है ऐसा नहीं कि यह वसूली कोई चोरी छुपे की जाती हो बकायदा गेट कांटा कोयला फील्ड में कालरी के कर्मचारी ही अवैध वसूली करने में नहीं चूकते कालरी के सब एरिया मैनेजर एस पी सिंह भाटी का कहना है कि कालरी परिसर में कहीं भी अवैध वसूली नहीं होती लेकिन हमारे पड़ताल में यह पता चला कि यहां तो गुंडा टैक्स बिना दिए आपका वाहन पार हो ही नहीं सकता !
कॉलरी परिसर में घुसते ही पैसे के लेनदेन शुरू- वाहन चालकों की माने तो कोयला लोड कराने समय लगभग ₹500 अतिरिक्त खर्च आते हैं जिसमें कॉलरी परिसर के अंदर प्रवेश लेते समय सुरक्षाकर्मियों के द्वारा प्रत्येक वाहन ₹30 कांटा कराते समय ₹50 वाहनों में कोयला लोड कर आते समय कर आते समय 200 रुपए वाहन कॉलरी से निकाल कर लाते समय ₹30 व कोयला छटनी वाले मजदूरों को वाहन के हिसाब से भी पैसे देने पड़ते हैं कुल मिलाकर कालरी के अंदर ₹500 अतिरिक्त गुंडा टैक्स ऐसे ही देने पड़ जाते हैं वाहन मालिकों कहना है कि हम बाहर के लोग हैं पैसे देने से मना करते हैं तो बहन को अंदर ही नहीं जाने दिया जाता इसलिए मजबूरन पैसे देने पड़ते हैं नहीं तो वाहन को लोड ही नहीं किया जाएगा और कई दिनों तक वाहन कॉलरी परिसर के बाहर ही खड़े रह जाएंगे !
अवैध पैसे की वसूली -ट्रांसपोर्टरों के साथ मिलीभगत कर रोड सेल इंचार्ज के द्वारा अलग से 3000 से 3500 प्रत्येक वाहन से अलग से अवैध वसूली की जाती है जिसमें रोजाना सैकड़ों गाड़ी के ऊपर ही लोडिंग कराई जाती है वाहन मालिकों से ही वसूली जाती है बताया गया कि 3500 3000 की राशि इसलिए ली जाती है कि कोयले को आप छांटकर अपने वाहन में लोड कर ले जा सकते हैं इतना बड़ा घोटाला इतना बड़ा भ्रष्टाचार इतना बड़ा गुंडा टैक्स एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के आमाडांड पर पिछले 6 वर्षों से जारी है और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को ना हो ऐसा कभी हो ही नहीं सकता !
जांच के बाद भी नहीं होती कार्रवाई -एसईसीएल के पास स्वयं की विजिलेंस जांच होती है जो भ्रष्टाचार रोकने के लिए एक टीम गठित कर जांच कराई जाती है लेकिन या जांच एजेंसी भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही या यूं कहें कि पिछले 6 वर्षों से चल रहे गुंडा टैक्स की अवैध वसूली पर इस जांच एजेंसी को पता ही नहीं ट्रांसपोर्टरों वाहन मालिकों का कहना है कि इसकी शिकायत पूर्व में विजिलेंस के पास भी की जा चुकी है लेकिन पता नहीं इस ओर क्यों कार्यवाही नहीं हो रही समझ से परे हैं !
पूर्व में पदस्थ रोड सेल इंचार्ज के समय भी गुंडा टैक्स की वसूली की जाती थी जिसने यह बताया था कि वह पैसा उन्हीं के पास नहीं रहता वह पैसा नीचे से लेकर ऊपर तक बटता है जिसमें एरिया के अधिकारी सहित उच्च अधिकारी भी इस गुंडा टैक्स की वसूली में शामिल है लेकिन सवाल यह उठता है की इतनी बड़ी गुंडा टैक्स वसूली वाहन मालिकों को नुकसान कोयले की हेराफेरी एसईसीएल को नुकसान यह सब एसईसीएल के अधिकारियों को दिखाई नहीं देता !
श्रमिक नेताओं ने सौंपा था ज्ञापन रोड सेल में मचे भ्रष्टाचार व गुंडा टैक्स की अवैध वसूली को लेकर यूनियन नेताओं ने भी कालरी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर गुंडा टैक्स की अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग की थी लेकिन पिछले 6 वर्षों से आजतक गुंडा टैक्स की अवैध वसूली नहीं रुक सकी !
इनका कहना है
पूर्व में पता चला था कि वाहन चालको से पैसे की वसूली की जाती है तो कार्रवाई की गई थी अगर पुनः गुंडा टैक्स वसूली जारी हो गया है तो जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी !
असित पांडे
महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र
