⚡ ब्रेकिंग News

शहडोल संभाग को मिली नई सौगात-मानवेन्द्र मिश्रा

भालूमाड़ा/अनूपपुर-युवा कांग्रेस विधानसभा अनूपपुर कार्यकारी अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आदरणीय बिसाहूलाल सिंह जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस बात के लिए बधाई दी कि उनके सद् प्रयासों से शहडोल संभाग को एक सौगात प्राप्त हुई है ।शहडोल संभाग मुख्यालय पर अब विद्युत मंडल के मुख्य अभियंता का कार्यालय खोला गया है ।उन्होंने बताया कि शहडोल संभाग के मुख्य अभियंता श्री अग्रवाल है जिन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है और आज से ही शहडोल में चीफ इंजीनियर बैठेंगे ।उन्होंने बताया कि इस सेवा के लिए पहले रीवा दौड़-धूप करनी पड़ती थी लेकिन विधायक श्री बिसाहूलाल सिंह जी के सद्प्रयासों से यह कार्यालय शहडोल में उपलब्ध हो सका है ।

इस उपलब्धि पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, NSUI जिला अध्यक्ष रफी अहमद,बाबा तिवारी महामंत्री सेक्टर कांग्रेस पसान,अमित सिंह,बिलाल खान,राजेश कोल,दानीश इब्राहिम,पंकज पांडे सहित युवा कांग्रेस,एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समस्त महिला कांग्रेस एवं समस्त मंडलम् एवं सेक्टर अध्यक्ष समस्त कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रकल्पों के अध्यक्षों ने अनूपपुर विधायक श्री बिसाहूलाल जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...