कोतमा/शहडोल- युवा भाजपा नेता कुलदीप जायसवाल ने बताया कि हमे अपनी सेना के जवानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर गर्व है उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सुरक्षाबलों को कार्रवाई के लिए इजाज़त दे दी है, पुलवामा हमले के गुनाहगार और साज़िशकर्ताओं को उनके किए की सज़ा ज़रूर मिलेगी।और हमारा पड़ोसी देश आर्थिक बदहाली के बुरे दौर से गुज़र रहा है और विश्व में अलग-थलग कर उसकी हालत ख़राब कर दी गई है. बड़े-बड़े देश उससे दूरी बनाने लगे हैं।वहीं, पुलवामा हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमलावरों को इसकी बड़ी क़ीमत चुकानी होगी। प्रधानमंत्री ने कहा भी है कि ''मैं देश को भरोसा देना चाहता हूँ कि हमले के पीछे जो ताक़तें हैं, जो गुनाहगार हैं उन्हें सज़ा अवश्य मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस हमले का देश एकजुट होकर मुक़ाबला कर रहा है देश एक साथ है देश का एक ही सुर है और यही विश्व में सुनाई देना चाहिए क्योंकि लड़ाई हम जीतने के लिए कर रहे हैं।
युवा नेता कुलदीप जयसवाल ने ये भी बताया कि 130 करोड़ हिंदुस्तानी ऐसी हर साज़िश, ऐसे हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। कई देशों ने इस आतंकी हमले की निंदा की है और भारत को समर्थन देने की भावना जताई है उन सभी देशों का मैं आभारी हूँ और सभी से आह्वान करता हूँ कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ सभी मानवतावादी शक्तियों को एक होकर लड़ना ही होगा। साथ ही आखरी में उन्होंने बताया कि हम ऐसे प्रधानमंत्री को नही खोना चाहते और लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट मोदी जी के पक्ष में देकर उन्हें पुनः प्रधानमंत्री बनाना होगा।