माफियाओं में कार्यवाही से हड़कंप
अनूपपुर- क्षेत्र में चल रहे अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग निरंतर कार्यवाही जारी कर रही है इसी कड़ी में आज खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य ने अपने दल बल के साथ कोतमा स्थित डूंगरिया कला से अवैध रूप से ले जा रहे बोल्डर वाहनों को जप्त करते हुए कार्यवाही की है आपको बता दें कि कोतमा विधानसभा क्षेत्र के डूंगरिया कला में अवैध रूप से पत्थर खदान संचालित है जिस पर आज खनिज विभाग ने दबिश देकर कार्यवाही की है !
अधिकारियों के आते ही माफियाओं को चल जाता है पता- जानकारी के अनुसार जब खनिज विभाग अधिकारी कार्यवाही के लिए क्षेत्र में निकलते हैं तो माफियाओं के आदमी साहब के पीछे अपनी गाड़ी दवा देते हैं और इसकी जानकारी अपने आकाओं तक पहुंचाते हैं कि साहब यहां पहुंच चुके हैं जिससे खनिज विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने में परेशानी होती है लेकिन यह माफिया यह नहीं जानते कि अधिकारी भी इन से दो कदम आगे हैं जिसका परिणाम यह रहा कि आज अवैध रूप से ले जा रहे पत्थर पर कार्यवाही की !
इन के निर्देश पर भी कार्रवाई -कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 25.02.19 को तहसील कोतमा अंतर्गत ग्राम- डोंगरियाकला एवं डोंगरियाखुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान NH-43 में खनिज बोल्डर के अवैध परिवहन में संलिप्त 03 वाहनों (ट्रेक्टर) को पकड़ा गया। ट्रैक्टरों का विवरण इस प्रकार है-
1. MP18AA4135
वाहन चालक श्री ओमकार सिंह पिता श्री बेलसिंह, डोंगरियाकला
2. CG10 D 3800
वाहन चालक श्री प्रेम सिंह पिता श्री फूल सिंह, बेलिआछोट
3. MP18 AA 6921
वाहन चालक श्री मदन केवट पिता श्री संतोष केवट डोंगरियाछोट
पकड़े गए वाहन चालकों के पास बोल्डर के परिवहन में त्रुटिपूर्ण अभिवहन पास प्रस्तुत किया जा रहा था।
सभी वाहनों को थाना बिजुरी में शासकीय अभिरक्षा में रखा गया है।
सभी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही खनि निरीक्षक श्री राहुल शांडिल्य द्वारा किया गया। इसमें होमगार्ड मेजर ब्रजभान साहू, श्री हरि सिंह तथा राधू सिंह का भी सहयोग रहा।
