⚡ ब्रेकिंग News

कोतमा नगर पालिका के वार्ड वासी दूषित पानी पीने को मजबूर


कोतमा - नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8,9, 10, 11 में दूषित पानी आने के कारण यहां के रहवासियों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है जिसकी शिकायत कई बार स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष सहित सीएमओ के पास दर्ज करा चुके हैं इसके बावजूद भी आज तक नगर पालिका अध्यक्ष व कर्मचारियों ने इन वार्ड वासियों की सुध तक नहीं ली जिससे दूषित पानी पीने को यहां के रहवासी मजबूर हैं साथ ही गंभीर बीमारियों का भी सामना इन्हें भविष्य में करना पड़ सकता है लेकिन इसकी चिंता नगर पालिका कोतमा को नहीं है !

अब नगर पालिका अध्यक्ष जनता का होता जा रहा मोह भंग- जब हमने कोतमा के वार्ड क्रमांक 8 ,9, 10, 11 में यहां के रहवासियों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हमने बहुत बड़ी गलती की ऐसे अध्यक्ष को कोतमा नगर पालिका पर बैठाकर जो जनता की सुनता ही नहीं है ना ही किसी प्रकार से कोई परवाह है पिछले 1 महीने से हम लोग यहां पर दूषित पानी पीकर गुजारा कर रहे हैं लेकिन हमारे कोतमा के अध्यक्ष को इसकी परवाह ही नहीं है ! वार्ड वासियों ने मांग की है कि प्रशासन ही इस पर पहल कर स्वच्छ पानी मुहैया कराए !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...