⚡ ब्रेकिंग News

दुर्घटना बीमा की राशि 20 लाख स्टेट बैंक ने परिजनों को सौंपा


कोतमा- कहते हैं जीवन का कोई भरोसा नहीं रहता और इसी बीच अगर परिवार के मुखिया को दुर्घटना में कुछ हो जाए तो पूरा परिवार ही बिखर जाता है लेकिन इन परिवारों की सुरक्षा के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने बीमा कराने की स्कीम निकाली थी जिस पर अगर परिवार के मुखिया को कुछ हो भी जाता है तो उस परिवार को दुर्घटना बीमा दी जा सके इसी कड़ी में स्टेट बैंक बरताराई द्वारा अपने एक उपभोक्ता की मृत्यु हो जाने पर परिवार के सदस्य को 2000000 की दुर्घटना बीमा राशि उपलब्ध कराई है !

जानकारी के अनुसार मृतक श्री संभल सिंह की मृत्यु 8-10-2018 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी इसके बाद परिवार का मुखिया खत्म हो जाने की की जानकारी जैसे ही शाखा प्रबंधक सौरभ जैन को लगी उन्होंने तत्काल ही परिजनों को बुलाकर बीमा की जानकारी थी और दस्तावेज मांगे शाखा प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि 28 मई 2018 को मृतक संबल सिंह द्वारा 1000 सालाना में 20 लाख का बीमा कराया था !
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा चलाई जा रही दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत "भारतीय स्टेट बैंक शाखा आमडाँड़ - छेत्रीय कार्यालय कटनी-4 "एक हजार रुपये का एस.बी.आई जनरल इन्सुरेंस दुर्घटना बीमा सबाल सिंह जी का बीमा  पैसा उनकी पत्नी सोहना बाई को एस.बी.आई जनरल द्वारा बीस लाख रूपए की बीमा राशि  नॉमिनी को दिया गया |
आमाडाँड़ कॉलरी एरिया के सब एरिया मैनेजर श्री ओम प्रकाश दुबे जी के और शाखा प्रबंधक श्री सौरभ जैन जी और  एस.बी.आई बैंक शाखा के समस्त  स्टाफ की उपस्थिति में आज दिनांक 11/04/2019 को  नॉमिनी बीमा राशि प्रदान की गई ।

शाखा प्रबंधक ने की अपील- अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बैंक के हितग्राहियों से आव्हान किया है कि जिन्होंने अभी तक अपना दुर्घटना बीमा नहीं कराया है वह शीघ्र अति शीघ्र बीमा योजना का लाभ उठाएं इसमें 1 वर्ष के लिए ₹500 बीमा पर 1000000 और ₹1000 जमा करने पर ₹2000000 मिलने की व्यवस्था है जिसमें निम्नानुसार विवाह की दिनांक से 45 दिन के भीतर कोई दुर्घटना नहीं घटित होना चाहिए अन्यथा इसका लाभ नहीं मिलेगा यदि किसी प्रकार हितग्राही को जानकारी प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तो अपने व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर योजना के बारे में समझ सकता है !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...