आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध रूप से बनाई जा रही महुआ शराब को किया जप्त
अनूपपुर- आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अबकारी विभाग अनूपपुर के द्वारा रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षीमर में जिले की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध महुये की शराब को जंगलों में बनाया जा रहा था जिसे पकड़ते हुए बड़ी कार्यवाही की गई वही प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग अनूपपुर के द्वारा बताया गया कि राजनगर क्षेत्र में लगातार अवैध महुआ की शराब की शिकायत मुखबिर के द्वारा दी जा रही थी जिस पर आज दिनांक 9/4/ 2019 को टीम गठित कर शाम तकरीबन 5:00 बजे मुखबिर के बताए हुए स्थान पर छापामार कार्यवाही की गई जहां जंगल के अंदर से लगभग 200 लीटर अवैध शराब व ढाई सौ डिब्बों में 6000 केजी महुआ लहान पकड़ी गई जो आठ स्थानों पर भठी निर्माण कर 8 गंजो में महुये जी मदिरा बनाई जा रहा थीं जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹300000 बताई गई है वही अवैध शराब को अबकारी कंट्रोल रूम अनूपपुर में रखा गया है वही अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के द्वारा अस्थाई स्थान चिन्हित किया गया जिसका फायदा उन्हें एमपी छत्तीसगढ़ बॉर्डर होने का भरपूर मिल रहा था और जंगलों के रास्ते से ही इन शराब माफियाओं के द्वारा छत्तीसगढ़ के खोगापानी होते हुए अन्य स्थानों पर शराब पहुंचाई जाती थी व राजनगर डोला क्षेत्र में भी लगातार महुआ की अवैध शराब पहुंचाई जाती हैं वही इस कार्यवाही में सहायक आबकारी अधिकारी आर के पन्द्रे उपनिरीक्षक के के उइके प्रधान आरक्षक संजू सिंह परस्ते आरक्षक महबूब खान एवं अरविंद द्विवेदी शामिल रहे।
