⚡ ब्रेकिंग News

जादुई छड़ी का थाना प्रभारी को इंतजार,पुलिस से बेलगाम हुए अपराधी





महिलाओं से  लगातार चेन स्नेचिंग की वारदातो खुलेआम होने से महिलाएं में दहशत का माहौल, घरों व दुकानों में दर्जनों चोरियो का अब तक पुलिस नहीं लगा सकी कोई सुराग

कोतमा-अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं से चैन स्नेचिंग व चोरी की वारदात लगातार होने से सुर्खियों में बना हुआ है और साथ ही साथ थाना प्रभारी मनोज दीक्षित के कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं थाना प्रभारी ने जबसे भालूमाड़ा थाने की कमान संभाली है उनके सुस्त रवैये व पुलिस का खुफिया तंत्र कमजोर होने के कारण लगातार थानाक्षेत्र अंतर्गत अपराधों का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है विगत कुछ महीनों में भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में जमुना भालूमाड़ा में सात से आठ चेन स्नेचिंग जैसे मामले हो चुके हैं। कोतमा अनुविभागीय पुलिस क्षेत्र में अब तक 10 से  12  चेन स्नेचिंग घटनाएं होने के बाद भी सो कर नहीं जागी पुलिस, महिलाएं यदि अपने घर से बाजार अपने रिश्तेदारों व ड्यूटी पर जाती है तो वो अपने आप को असुरक्षित आज महसूस कर रही है कब कितनी समय उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है इन घटनाओं को देखते हुए आज महिलाएं भय के साये में जीने को मजबूर हैं ।सड़को पर महिलाओं का चलना खतरे से खाली नहीं है  शादी ब्याह के अवसर तक मे सोने चांदी जैसे आभूषण को महिलाओं का पहनकर चलना सड़क पर दूभर हो गया है अपराधी चेन स्नेचिंग जैसे मामले को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और थाना प्रभारी हाथ पर हाथ धरे चोरो को पडकने की जादुई छड़ी के इंतजार में अब तक है। क्षेत्र में लगातार घरों,दुकानों में लगातार ताले टूट रहे हैं लोगो की ज़िंदगी भर की कमाई पालक झपकते ही चोर चोरी करके नौ दो ग्यारह हो जा रहे हैं। क्षेत्र में सात से आठ चेन स्नेचिंग के मामले अब तक हो चुके और लगभग कई दर्जनों चोरियां हो चुकी हैं लेकिन पुलिस के हाथ आज भी खाली।

बेलगाम हुए अपराधी-

महिलाओं से चेन स्नेचिंग जैसे मामले दिनदहाड़े हो रहे हैं लूटपाट,चोरी,हत्या,खुलेआम बावनपरी फडो का अवैध रूप से संचालन,पशु तस्करी,सट्टा, कबाड़ चोरी जैसे अपराध हो रहे हैं। एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र कालरी में कार्यरत जस्सी जोश के गले से 20 जुलाई को दिनदहाड़े सड़क से महिला के गले से लगभग एक लाख रुपये की सोने की चेन स्नेचिंग कर चोर फरार हो गए वही 20 जुलाई के दरमियानी रात गोल बाजार जमुना मार्ग पीली दफाई पुल के बगल से बनी नई की दुकान से सीट तोड़कर दुकान के अंदर तोड़फोड़ की गई और कुछ नगदी पैसे व सामग्री कैंची,छुरा,सेविंग क्रीम एवं मसाज करने वाली एक मशीन इत्यादि ले गया फरियादी रामजी सेन उम्र 38 वर्ष वार्ड क्र.10 द्वारा थाने में लिखित शिकायत करते हुए शैलेश शुक्ला उर्फ बेटू गोल बाजार निवासी को शिकायतकर्ता की दुकान से निकलते देखा और थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपीत व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्र.294 धारा 461,427 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।

थाना प्रभारी के बिगड़े बोल-

थाना प्रभारी पुलिस व्यवस्था व खुफिया तंत्र को चुस्त दुरुस्त करने के बजाए महिलाओं से चेन स्नेचिंग जैसे मामले होने के बाद महिलाओं को यह नसीहत देते फिरते हैं कि आप आभूषण पहनकर निकले ही नहीं। वही घरों में दुकानों में चोरी के वारदात होने के बाद थाना प्रभारी दुकानदारो को दुकान का सामान अपने निवास घर ले जाना चाहिए व दुकान पर रात्रि को सोना चाहिए जिससे ऐसी वारदात होने से रोका जा सकता है धन्य है साहब के ऐसे सुझाव। पुलिस व्यवस्था को ठीक करने के बजाय ऐसे सुझाव लोगों को दिए जाते हैं रात्रिकालीन गस्त थाना प्रभारी मनोज दीक्षित सही तौर तरीके से नही कराते जिसके कारण रात में घरों व दुकानों के ताले लगातार टूट रहे हैं भालूमाड़ा क्षेत्र में यह देखने को जरूर मिल रहा है पुलिस सुस्त चोर चुस्त नजर आ रहे हैं।


सेंटिंग करने वाले सिपाही को वापस लाने,साहब जुटे


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भालूमाडा़ थाना प्रभारी के चहेते एक पुलिसकर्मी का स्थानांतरण अनूपपुर होने से साहब के सेटिंग कार्य में बहुत फर्क पड़ गया है अपने चेहेते पुलिसकर्मी को पुनः अनुपपुर से भालूमाडा़ थाना में स्थानांतरण करने के लिए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को यह कहा जाता है कि उस पुलिसकर्मी का यदि भालूमाड़ा थाने में भेज दिया जाए तो चेन स्केचिंग जैसे मामले का जल्द खुलासा हो जाएगा थाना प्रभारी के चहेते पुलिसकर्मी उन चोरो को भी तत्काल पकड़ लेंगे।पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को थाना प्रभारी गुमराह करते हुए अपने चहेते पुलिसकर्मी को भालूमाडा़ थाने में वापस बुलाना चाहते है परंतु जब वे भालूमाड़ा थाने में पदस्थ थे तब महिलाओं से चेन स्नेचिंग के छः से सात मामले हुए एवं घरों ,दुकानों के दर्जनों ताले टूटे और चोरिया भी हुई तब थाना प्रभारी जी के होनहार चेहेते इस पुलिसकर्मी ने चेन स्नेचिंग करने वाले अपराधियों व चोरों को नहीं पकड़ा लेकिन साहब ने उच्च अधिकारियों को अपने चेहेते पुलिसकर्मी को भालूमाडा़ थाना में पदस्थ करने के लिए नया उपाय खोज लिया।

कहना है-

महिलाओं से चेन स्नेचिंग की वारदात लगातार होने एवं थाना क्षेत्र में लगातार चोरी चिंता का विषय है और पुलिस के लिए चोरो को पकड़ना एक चुनौती है  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर मेरे द्वारा पुलिस जांच टीम गठित की गई है मामले में जल्द सफलता हासिल होगी।

एस एन प्रसाद
एसडीओपी,कोतमा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...