⚡ ब्रेकिंग News

तो अब वाहन मालिक आंदोलन की राह पर






विधायक के पत्र व वाहन मालिकों के जिला प्रशासन को शिकायत के बावजूद भी चेक पोस्ट प्रभारी पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं

अनूपपुर- जब आम आदमी अधिकारियों कर्मचारियों की शिकायत दर्ज करा कर हटाने की मांग करती है तब आम आदमी का कितना सुना जाता है वह कब तक कार्रवाई होती है इसका जीता जागता प्रमाण रामनगर चेकपोस्ट प्रभारी की शिकायत से ही देखा जा सकता है जहां पर महीनों पहले उसे हटाने, अवैध वसूली व गुंडागर्दी  बंद कराने की मांग ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित वाहन मालिकों ने रखी थी लेकिन अभी तक कारवाई ना होना जिला प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है !

यह है मामला- मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ सीमा को जोड़ने वाली एनएच  43 रामनगर चेकपोस्ट प्रभारी ऋतु शुक्ला द्वारा अनाधिकृत व्यक्ति लोकेंद्र शर्मा व कुछ प्राइवेट आदमियों को रखकर वाहन मालिकों से जबरन वाहनों की एंट्री के नाम पर 3000 से लेकर 5000 तक अवैध वसूली की जा रही है इसके बदले वाहन मालिकों को एक टोकन लेना होता है जो महीने भर उस चेक पोस्ट से गुजर सकते हैं , वाहन मालिकों के विरोध करने व सभी दस्तावेज होने के बावजूद एंट्री देने से मना करने के बाद ऋतु शुक्ला के गुर्गे गुंडागर्दी और मारपीट में उतारू हो जा रहे थे जिससे परेशान रामनगर एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित वाहन मालिकों ने अपनी शिकायत परिवहन मंत्री से लेकर जिला प्रशासन से भी दर्ज कराई थी लेकिन अभी तक किसी प्रकार से कोई कार्यवाही ना होने के कारण मजबूरन वाहन मालिकों को सड़क पर उतरकर चेकपोस्ट प्रभारी को हटाए जाने को लेकर अनशन चालू किया जाएगा !

विधायक के पत्र पर अब तक नहीं हुई कार्यवाही- रामनगर चेक पोस्ट पर हो रहे अवैध वसूली की शिकायत स्थानीय विधायक सुनील सराफ के पास भी पहुंची थी जिस पर सुनील सराफ ने 21,7, 2019 को परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जी को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि रामनगर चेक पोस्ट में प्रभारी ऋतु  शुक्ला व अनाधिकृत व्यक्ति लोकेंद्र शर्मा के द्वारा अवैध वसूली की जा रही है जिससे यहां का माहौल खराब हो रहा है इसे तत्काल चेक पोस्ट से हटाकर अन्य जगह रखा जाए लेकिन पत्र लिखें 10 दिन हो गए  परिवहन मंत्री के द्वारा अभी तक चेकपोस्ट प्रभारी को नहीं हटाया गया !

इनका कहना है
हमने एक माह से रामनगर चेकपोस्ट पर हो रहे अवैध वसूली को लेकर परिवार मंत्री सहित जिला प्रशासन व स्थानीय विधायक को अपनी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है  जिससे चेक पोस्ट प्रभारी व उनके गुर्गों के हौसले बुलंद है, वाहन मालिक काफी परेशान है अब आंदोलन करने को बाध्य है जब तक चेकपोस्ट प्रभारी को नहीं हटा दिया जाएगा अनशन जारी रहेगा!

रामजी मिश्रा
क्षेत्रीय ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष रामनगर
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...