⚡ ब्रेकिंग News

नपा पसान क्षेत्र में लगाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे-श्रीमती सुमन राजू गुप्ता


पसान नपा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नपा अध्यक्षा ने जताई चिंता,नगर के हर चौराहों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

भालूमाड़ा- भालूमाड़ा क्षेत्र अंतर्गत आये दिन बढ़ते अपराध ग्राफ व आपराधिक घटनाओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद,पसान क्षेत्र की अध्यक्षा सुमन राजू गुप्ता ने पूरे नगर पालिका क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। नगरपालिका पसान की परिषद बैठक में क्षेत्र में बढ़ते अपराध ग्राफ और आपराधिक घटनाओं की चर्चा करते हुए इस बात का प्रस्ताव पास किया गया है कि अब समूचे नपा क्षेत्र के प्रमुख चैराहो में सीसीटीव्ही कैमरा लगाया जायेगा। जिससे नगर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सके। नगरपालिका अध्यक्षा सुमन राजू गुप्ता ने बताया कि नगर के भालूमाड़ा,जमुना के प्रमुख चैराहो में सीसीटीव्ही कैमरे शीघ्र लगाने का निर्णय लिया गया है। नगर को जोड़ने वाली सभी प्रमुख रोड में कैमरे लग जाने से नगर में हो रही वारदातों पर कुछ हद तक विराम लगेगा। हाल ही में गले से सोने की चैन स्केचिंग की घटना के बाद नगर पालिका,पसान की अध्यक्षा ने यह निर्णय लेने का फैसला लिया। इस फैसले में परिषद के सभी नगरपालिका पार्षद भी अपनी सहमति दे दिये है जिससे जल्द ही नपा क्षेत्र में सीसीटीव कैमरे लगाए जाएंगे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...