⚡ ब्रेकिंग News

जालिम निकला जाल साज,कॉलरी कर्मचारी को बनाया अपना शिकार



भालूमाड़ा थाने में चार माह पूर्व धोखाधड़ी व पैसे की ठगी के मामले की हुई शिकायत,किंतु शिकायत फाइलों पर ही दफन


संरक्षित बैगा जनजाति के साथ हुए धोखाधड़ी के मामले में, पुलिस प्रशासन का ढुलमुल रवैया

कोतमा- कोयलांचल क्षेत्र में सूदखोरी बैंक दलाली का व्यवसाय जमकर फलफूल रहा है सीधे साधे अनपढ़ लोगो को सूदखोर अपने झांसे में लेकर पहले तो कुछ कर्ज के रूप में कुछ पैसे ब्याज के रूप में देकर अपने कर्ज का बोझ धीरे धीरे इतना लाद दिया जाता है कि कुछ वह सूदखोरों के बारे में समझ पाते उसके पहले ही उनकी जिंदगी भर की जमापूंजी पलक झपकते ही हड़प ली जाती है। सीधे साधे अनपढ़ कॉलरी कर्मचारियों को 20% से 50% तक ब्याज में पैसे सूदखोरो द्वारा बांटे जाते हैं सूदखोर मजबूरी का फायदा उठाते हुए कालरी कर्मचारियों का पासबुक, एटीएम व खाली चेक में दस्खत/हस्ताक्षर करा कर पहले ही से रख लेते है जैसे ही कॉलरी कर्मचारियों का वेतन प्रतिमाह आता है वैसे ही बैंक अधिकारियों से सांठगांठ कर के आनन फानन में उनके खाते से पैसे गायब कर दिए जाते हैं सूदखोरों के कर्ज में डूबे कालरी कर्मचारी जिंदगी भर उनके कर्ज में डूबे रहते हैं उनके कर्ज से छुटकारा नही मिल पाता यहाँ तक की सूदखोर सपथ पत्र/स्टाम्प पेपर में अशिक्षित,अनपढ़ कालरी कर्मचारी से लिखाकर यह भी रख लेते है कि यदि भविष्य में ब्याज और मूलराशि का पैसा देते देते उनकी मृत्यु हो जाये तो उनकी आने वाली पीढ़ी उनके लड़के बच्चे उस कर्ज व ब्याज की राशि चुकाएंगे। कई कालरी कर्मचारी ने इन सूदखोरों/बैंक दलालों के चंगुल में फसकर अपनी जीवनलीला तक समाप्त कर ली। जमुना कोतमा क्षेत्र में मकड़ी की जाल की तरह सूदखोर व बैंक दलाल फैले है पुलिस प्रशासन इन चिन्हित सूदखोरों व बैंक दलालों को अच्छी तरह पहचानती है लेकिन इन सूदखोरों पर नकेल कसने की बजाय कुछ पुलिसकर्मी हफ्ता वसूली व महीने की वसूली करते है। तीज त्योहार में मीठा खाने,पटाखे लेने तक के लिए पैसे लिए जाते है यहां से की कुछ सूदखोरों/बैंक दलालों को सफेदपोश नेताओ का खुला संरक्षण प्राप्त होता है कुछ राजनीतिक पार्टियों का चोला ओढ़कर सूदखोरी व बैंक दलाली का व्यवसाय किया जा रहा है।


संरक्षित बैगा जनजाति के अनपढ़ व्यक्ति के साथ हुई ठगी-

कोतमा थाना निवासी वार्ड क्र 13 लहसुई कैम्प के कन्हैया प्रसाद बैगा पिता परसादी बैगा कॉलरी कर्मचारी द्वारा 25/06/2019 को अनुविभागिय अधिकारी पुलिस कार्यालय,कोतमा में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि मैं एससीईएल कंपनी का कर्मचारी था और 30 अप्रैल 2015 में रिटायर हो चुका हूँ इसके पूर्व मैं अपने घरेलू कार्य हेतु भालूमाड़ा कोतमा कॉलरी दफाई न.3 वार्ड क्र. 10 निवासी जालिम सिंह पिता जगतनारायण सिंह ठाकुर से 3 लाख 50 हजार रुपये कर्ज के तौर पर 3% ब्याज के हिसाब से लिया था कर्ज देते समय जालिम सिंह द्वारा अनपढ़ आदिवासी बैगा जाति के कन्हैया प्रसाद बैगा से उसका एटीएम कार्ड,चेक बुक व पास बुक गिरवी के तौर पर अपने पास रख लिया गया था चुकी कन्हैया प्रसाद बैगा सीधा साधा अनपढ़ ईमानदार व्यक्ति है इससे पहले कि वह जालिम सिंह को समझ पाता कि कन्हैया प्रसाद बैगा ने अपना एटीएम कार्ड,पास बुक व चेक बुक जालिम सिंह को थमा दिया। दिनाँक 07/04/2014 को जालिम सिंह द्वारा कन्हैया प्रसाद बैगा को गवाह हरजीत सिंह,फजल रहमान के सामने कर्ज के रूप में 3 लाख 50 हज़ार रुपये दिए गए थे।


पैसे देने के बाद भी निकालता रहा,जालिम पैसा-

शिकायतकर्ता कन्हैया प्रसाद बैगा द्वारा बताया गया कि रिटायर होने के बाद जालिम सिंह को 3 लाख 50 हज़ार रुपये जो कर्ज के रूप में लिए गए थे राम प्रसाद व्यक्ति नामक व्यक्ति के सामने जालिम सिंह को 3 लाख 50 हज़ार रुपये कर्ज के रूप में लिए हुए पैसे को कन्हैया प्रसाद बैगा ने वापस कर दिया था। इसके बावजूद जालिम सिंह द्वारा रिटायर कालरी कर्मचारी का एटीएम कार्ड व पास बुक वापस नहीं किया गया तथा आज भी शिकायतकर्ता का चेक बुक जालिम सिंह ने अपने पास रखा हुआ है और वापस नहीं किया जा रहा है।


धोखाधड़ी कर निकाल लिए,खाते से लाखो रुपये-

शिकायतकर्ता कन्हैया प्रसाद बैगा ने लिखित शिकायत करते हुए बताया गया कि जब शिकायतकर्ता अपना पास बुक का दस्तावेज स्टेटमेंट कोतमा कालरी पहुंचा और स्टेटमेंट देखकर हैरान रह गया कि उसके साथ धोखाधड़ी कूटरचना रचित कर एटीएम कार्ड व चेक बुक के माध्यम से 4 लाख 48 हजार रुपये पहले ही खाते से जालिम सिंह द्वारा निकाल लिये गए।

जालिम दे रहा है धमकी-

संरक्षित बैगा जनजाति के अनपढ़ व्यक्ति कन्हैया प्रसाद बैगा को पहले जालिम सिंह द्वारा कूटरचना रचित कर फर्जी तरीके से उसके खाते से 4 लाख 48 हजार रुपए निकाल लिए गए जब कन्हैया प्रसाद बैगा अपना पैसा वापस मांगने के लिए जालिम सिंह के पास जाता है तो जालिम सिंह द्वारा जातिगत अपशब्दों का प्रयोग करते हुए तुम आदिवासी लोग बेवकूफ होते हो हिसाब किताब कुछ जानते नही और हिसाब करवाने व पैसा लेने चले आये हो मैं पैसा नहीं दूँगा जहाँ शिकायत करनी हो कर दो।

कहना है-

मै कन्हैया प्रसाद बैगा के साथ की गई पैसे की धोखाधड़ी की जल्द ही जाँच करवाई जाएगी पूर्व मे जालिम सिंह को नोटिस जारी कर बुलाया भी गया था।

एस एन प्रसाद
एसडीओपी, कोतमा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...