निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार नहीं करेंगे बर्दाश्त
अनूपपुर में सिंचाई बाँध क्षतिग्रस्त होने पर 3 अधिकारी निलंबित, विधायक कोतमा सुनील सराफ ने लापरवाह अधिकारियों पर गिराई गाज।
जल-संसाधन मंत्री श्री कराड़ा द्वारा किया गया कार्यवाही
जल-संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने अनूपपुर जिले में सिंचाई बाँध क्षतिग्रस्त होने पर विभाग के 3 अधिकारियों को निर्माण कार्य में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर निलंबित कर दिया है। अनूपपुर जिले के कोतमा विकासखण्ड में निर्माणाधीन पिपरिया जलाशय के बाँध के क्षतिग्रस्त होने पर कार्यपालन यंत्री ए.के. विनोदिया, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी ए.के. बवेले और उप यंत्री के.पी. तिवारी को निलम्बित किया गया है।ज्ञात हो कि 10 जुलाई को सुबह 5 बजे पहली ही बारिश में करोड़ो की लागत का पिपरिया जलासय टूट कर बाह गया था जिसमे बाद में कोतमा विधायक सुनील सराफ ने विधानसभा में शून्य काल मे इस मुद्दे को उठाया था इस मामले में जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के ऊपर बांध तोड़ने का आरोप लगाया था अब मंत्री के द्वारा जिले के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के निलंबन के बाद बांध के निर्माण में अधिकारियों के द्वारा की गई लापरवाही के आरोपो की प्रथम द्रष्टया पुष्टि हो रही है।
