लोकसभा व राज्यसभा मे जम्मू कश्मीर व लद्दाख पुनर्गठन बिल हुआ पास,भाजपा व आमजन में खुशी की लहर,कांग्रेस नेता असमंजस के मजधार में
कोतमा- देश के आजादी के बाद 17 अक्टूबर 1949 को एक ऐसी घटना घटी जिसने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का इतिहास बदल दिया सबसे कम समय में डिबेट के बाद 370 धारा पार्लियामेंट में पास हो गया। यह संविधान में सबसे आखिरी में जोड़ी गई धारा थी। इस धारा के फेस पर भी लिखा है कि 'टेम्परेरी प्रोविंजन फॉर द स्टेट ऑफ द जम्मू और कश्मीर'। भारतीय संविधान के 21वें भाग का 370 एक अनुच्छेद है। 21वें भाग को बनाया ही गया अस्थायी प्रावधानों के लिए था जिसे कि बाद में हटाया जा सके। इस धारा के 3 खंड हैं। इसके तीसरे खंड में लिखा है कि भारत के राष्ट्रपति जम्मू और कश्मीर की संविधान सभा के परामर्श से धारा 370 कभी भी खत्म कर सकते है। 5 अगस्त को महामहिम देश के राष्ट्रपति द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने के लिए अपनी सहमति व मंजूरी केंद्र सरकार को दे दी गई जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल सोमवार को राज्यसभा व मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया और उसी दिन बिल पारित हो गया। राज्यसभा में सोमवार को इस बिल के पक्ष में 125 वोट पड़े थे वही विपक्ष में 61 सांसदों का मत ही मिल पाया वही मंगलवार लोकसभा में बिल के पक्ष में 370 वोट पड़े वही विपक्ष में 70 वोट पड़े। बिल पास होते ही देशवसियो में एक खुशी की लहर देखी गई। अनूपपुर जिले के कोतमा,बिजुरी, राजनगर,भालूमाड़ा व बदरा में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल पास होने के बाद भाजपा के नेताओं व आम जनता में एक खुशी की लहर देखी गई देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह व केंद्र सरकार के इस सराहनीय कदम की चारो ओर प्रशंसा की जा रही है।वही भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजनों द्वारा तिराहे-चौराहों पर पटाखे फोड़ कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई देने का तांता देखा गया।भालूमाड़ा मजदूर चैक में बीते मंगलवार की शाम युवा मोर्चा मंडल पसान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व आम जनता ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने एवं जम्मू कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित राज्य बनाये जाने पर पटाखे फोड़ते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर केंद्र सरकार के सराहनीय कदम की बधाई दी।वही कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता दुविधा में फंसे हुए नज़र आये चेहरे में तो खुशी,लेकिन कांग्रेस पार्टी की अधिकृत बयान व क्या प्रतिक्रिया है अब तक न आने से बीच मजधार पर जिले के कांग्रेसी नेता फंसे हुए नजर आए। धारा 370 पर कांग्रेस के अंदर ही घमासान मचा हुआ है।
कहना है-
श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का एक सपना था जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटे और आज उनके सपने को केंद्र की मोदी सरकार व गृह मंत्री म अमित शाह द्वारा धारा 370 को हटाकर उनके सपने को साकार किया गया है अपने घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा किया गया है।और देश भर में आज जश्न का माहौल देखा जा सकता है।
बृजेश गौतम
भाजपा जिलाध्यक्ष,अनूपपुर
धारा 370 जम्मू कश्मीर से हटाना देश और जम्मू कश्मीर दोनों के हितों में था मोदी सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए वादे को साथ ही साथ पूरा किया है समस्त देशवासियों में खुशी की लहर है इस सराहनीय कदम का हम सब स्वागत करते हैं।
श्रीमती मोहनी धर्मेंद्र वर्मा
नपा अध्यक्षा,कोतमा
सही मायने में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अब जाकर आजादी मिली है अब यहाँ पर सही मायने पर विकास होगा। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और धारा 370 हटाने का समर्थन करने वाले समस्त सांसदों को इसका श्रेय जाता है श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व समस्त देशवासियों के सपनों को आज पूरा होते आज हम सब लोग गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।
राजेश सोनी
पूर्व नपा अध्यक्ष, कोतमा
धारा 370 व 35A का हटना जम्मू कश्मीर व लद्दाख को अलग राज्य बनाये जाने पर केंद्र सरकार के इस फैसले की सराहना हो रही है जो देश की कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिखाया है और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का यह सपना था कि एक राष्ट्र एक कानून एक ध्वज होना चाहिए जो सपना मोदी सरकार ने पूरा कर दिखाया है।
रामअवध सिंह
पूर्व नपा अध्यक्ष,पसान
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने को लेकर पुनर्गठन बिल केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाये जाने से देशवासियों व जिलेभर में खुशी की लहर है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है।
उमेश मिश्रा
भाजपा जिला उपाध्यक्ष, अनूपपुर
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने एवं जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को केंद्र शासित राज्य बनाये जाने पर अब वहाँ की आम जनता व राज्य का सही मायने में विकास होगा केंद्र सरकार के इस सराहनीय कदम का युवा मोर्चा हृदय से स्वागत करती है।
धीरेंद्र सिंह
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,पसान
जम्मू कश्मीर से संविधान का अनुच्छेद 370 को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा हटाए जाने का कदम बहुत ही सराहनीय है देशभर में केंद्र की मोदी सरकार व गृहमंत्री अमित शाह की जितनी प्रसंशा की जाए वह कम होगी।
मनोज सिंह
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष,पसान
अभी हमारी पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और हमें पार्टी की गाइड लाइन पर ही रहना है मैं अपना कोई भी व्यक्तिगत बयान नहीं दे सकता हूं जो हमारी पार्टी के नेता बयान देंगे वही हमारा बयान होगा।
मनोज अग्रवाल
पूर्व विधायक,कोतमा
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना इसलिए भी जरूरी था न जम्मू कश्मीर का विकास सही मायने में हो पाया न ही लद्दाख का,केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर व लद्दाख को अलग केंद्र शासित राज्य बनाकर सराहनीय कदम उठाया है और शयमा प्रसाद मुखर्जी जी के सपने को पूरा किया है।
प्रभात मिश्रा
नपा उपाध्यक्ष, कोतमा