कोतमा-नगर पालिका में सोमवार को साधारण सम्मिलन में परिषद की बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस पर कोतमा की हृदय स्थली गांधी चौक पर ध्वजारोहण को लेकर प्रस्तुत प्रस्ताव पर तीखी बहस हुई जिसमें नव निर्वाचित विधायक सुनील सराफ के द्वारा इस बार गांधी चौक में ध्वजारोहण को लेकर अध्यक्ष की जगह विधायक के द्वारा ध्वजारोहण कराए जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर समान चर्चा के बाद बैठक का माहौल गरमा गया।प्रस्तावित मुद्दे को लेकर पार्षदों ने प्रस्तुत एजेंडे पर चर्चा करने की बात सीएमओ तथा नपाध्यक्ष के सामने रखी जिसमें भाजपा के तीन पार्षदों ने विधायक का समर्थन किया तथा निर्दलीय पार्षद के प्रस्ताव पर हामी भरी|वही कांग्रेस के एक पार्षद ने भाजपा अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण पर सहमति दिए।
अध्यक्ष नहीं विधायक फहराएंगे तिरंगा-
कोतमा नगर पालिका में परिषद की बैठक में प्रस्तावित मुद्दे पर जमकर बहस छिड़ी जिसके बाद प्रस्तावित मुद्दे को लेकर पार्षदों ने अपनी राय दी। विधायक के ध्वज फहराने के पक्ष में 8 पार्षदों ने अपनी सहमति दर्ज कराई वही अध्यक्ष को मिलाकर सात पार्षद अध्यक्ष के पक्ष में सहमत दिखे जिसके बाद बैठक में कोतमा के ह्रदय स्थली गांधी चौक में विधायक के द्वारा ध्वजारोहण कराने का निर्णय लिया गया
उपाध्यक्ष समेत अन्य दो पार्षदों ने विधायक के पक्ष में समर्थन दिया।
वही कांग्रेस के वार्ड नं 13 के पार्षद अंकित सोनी ने अध्यक्ष के पक्ष में सहमति दिए। परिषद की बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव पर सभी पार्षदों ने चर्चाएं कि जहां वार्ड नं 3 के निर्दलीय पार्षद संदीप शिवहरे द्वारा प्रस्तुत एजेंडे दलगत भावना से ऊपर उठकर आपसी सौहार्द्य कायम रखने के उद्देश्य से 15 अगस्त को विधायक द्वारा व 26 जनवरी को अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण करने के प्रस्ताव पर अपने साथी पार्षदों के साथ सुझाव व सहमति का प्रस्ताव रखा तथा विधानसभा के जनप्रतिनिधि होने व विधानसभा का मुख्यालय कोतमा होने के नाते विधायक सुनील सराफ का सम्मान रखते हुए।15 अगस्त व 26 जनवरी को क्रमश विधायक व नपा अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण कराने को लेकर निर्दलीय पार्षद के प्रस्ताव पर 8 पार्षद विधायक के समर्थन पर सहमत हुए।
विकास का मुद्दा पीछे छूटा-
आने वाले 5 सितम्बर को जहां कोतमा नगर पालिका परिषद की कार्यावधि के दो वर्ष पूरे होंगे उसके ठीक 1 महीने पूर्व 5 अगस्त को जहां पूरा देश धारा कश्मीर मुद्दे के धारा 370,व अनुच्छेद 35,a के संसद में प्रस्ताव पेश होने व राष्ट्रपति की सहमति पर खुशियां मना रहा था।की अब जम्मू कश्मीर में भारत का संविधान लागू होगा व एक देश एक ध्वज फहरेगा।वही कोतमा नगर पालिका में इसके विपरीत साधारण सम्मिलन की बैठक में नगर की समश्याओ,व विकास के मुद्दे तो दूर की बात गांधी चौक में झंडा कौन फहराए
आने वाले 15 अगस्त की तैयारियों की नगर पालिका की बैठक में पधारे विधायक सुनील सराफ ने नगर हित के मुद्दों को व विकास को लेकर चर्चा किये व नगर विकास में हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलवाये।
अध्यक्ष उपाध्यक्ष में वर्चस्व को लेकर मची होड़,उपाध्यक्ष ने दिखाया दम-
विगत साल भर से अध्यक्ष उपाध्यक्ष के आपसी टकराव व वर्चस्व को लेकर चल रही लड़ाई अब खुलकर सामने आने लगी है
कोतमा नगर पालिका के चुनाव में भाजपा की विजय घोषित होने के बाद ही कोतमा की जनता ने विकास की तरफ अपनी नजरें लगाई हुई थी शुरुआती कार्यकाल जिस तरह का चल रहा था उसे देख कर विकास की कामना की गई थी लेकिन नगर पालिका परिषद के कार्यकाल के दौरान आपसी मतभेद को लेकर अध्यक्ष उपाध्यक्ष के आपसी मतभेद व परिषद में चल रही आपसी गुट बाजी पार्षदों को दो धड़ों में बांट दी है।जिसका परिणाम आज देखने को मिला परिषद में आये एक एजेंडे पर उपाध्यक्ष खेमे के 8 पार्षद विधायक द्वारा ध्वजारोहण पर सहमत हो गए। जिसको देखते हुये एक बात तो स्पष्ट हो गयी है कि पार्षदों पर अध्यक्ष की बजाय उपाध्यक्ष की पकड़ ज्यादा मजबूत है।
कौन फहराये गांधी चौक में झंडा पार्षदों की अपनी अपनी मंशा-
परिषद की बैठक में विभिन्न मुद्दों के साथ मुख्य मुद्दे के रूप में लाये प्रस्ताव की क्यूँ न विधायक फहराये झंडा पर सभी पार्षदों ने अपनी अपनी राय दी जिसपर काफी नोक झोंक के बाद सबने पक्ष विपक्ष पर अपनी अपनी सहमति जताई।जिसमे 8 पार्षदों ने विधायक के झंडा फहराने पर सहमति जताए तो वहीं मात्र 6 पार्षद ही अध्यक्ष के पक्ष में नजर आए,,जिसमे वार्ड क्र, 1,4,5,6,10,13, के पार्षद और स्वयं अध्यक्ष मिलाकर कुल 7 लोग अध्यक्ष के ध्वजारोहण के पक्ष में नजर आए।वही,वार्ड क्र,2,3,7,8,9,12,14,15, के पार्षद विधायक द्वारा गांधी चौक में ध्वजारोहण के पक्ष में सहमत हुये।वोटिंग कराने पर कोई भी पार्षद तैयार नही था।सबने अलग अलग विचार रखे ।कुछ पार्षदों द्वारा उपद्रव मचाने पर महिला पार्षदों की उपस्थिति को देखते हुए अध्यक्ष मोहिनी वर्मा ने बिना निर्णय के अनिश्चितकालीन के लिए बैठक स्थगत कर दिए।परिषद में प्रस्तुत प्रस्ताव किसी निर्णय पर नही पहुंच पाया।
बैठक स्थगन के बाद सभागार में प्रस्ताव की कार्यवाही को लिखने को लेकर हुई सी एम ओ और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनी की बहस--बैठक की समाप्ति के वाद कार्यवाही और पार्षदों के राय व सहमति को रजिस्टर में लिखने व हस्ताक्षर कराने को कहने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी व ब्लाक अध्यक्ष मनोज सोनी की आपसी बहस हो गयी।जहां ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा अनशन में बैठने को कहा गया।बाद में मामला शांत हो गया।
इनका कहना है-
पार्षदों की अपनी भावना है उन्होंने मुझसे कहा था।मैंने पार्षदों से कहा था मुझे शौक होता तो मैं शासन से एक आदेश करा लेता।लेकिन उससे नगर में अच्छा संदेस नही जाता।न मेरी भावना है।पार्षदों ने कहा कि ये हमारी भावना है।तो मैंने कहा कि परिषद में प्रस्ताव रखो जो परिषद चाहेगी वो होगा मैं परिषद के खिलाफ नही जाऊंगा।
सुनील सराफ
विधायक विधानसभा क्षेत्र कोतमा
चूंकि कोतमा विधानसभा क्षेत्र है और बड़ा जनप्रतिनिधि चाहे वो किसी भी दल का हो।एक बार 15 अगस्त में विधायक झंडा फहराये व एक बार 26 जनवरी में अध्यक्ष फहराये यह स्वस्थ्य परंपरा रहे जो नगर के लिए अच्छा है।
प्रभात मिश्रा
उपाध्यक्ष नगर पालिका कोतमा
