कोतमा--वन विभाग कोतमा बिजुरी राजनगर की संयुक्त छापेमारी में राजनगर सी सेक्टर में मुखबिर की सूचना के आधार पर घर के अंदर सीमेंट की बोरी के नीचे छुपाकर झोले में रखी हुई हिरन( मेढकी) की खाल बरामद की गई।कोतमा रेंजर रविशंकर प्रसाद त्रिपाठी ने उक्त कार्यवाही के संबंध में बताए कि सर्च वारंट क्र c c2 20 10/8/2019 के आधार पर राजनगर सी सेक्टर में आज सुबह घर में छापा मारकर घर के अंदर से खाल बरामद की गई व आरोपी विष्णु जैसवाल पिता मनोहर जैसवाल निवासी सी सेक्टर राजनगर को मौके से पकड़ा गया।रेंजर रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बिजुरी,अनूपपुर,कोतमा,के संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई।उक्त कार्यवाही में सी सी एफ,डॉ, ए,के,जोशी,वनमण्डल अधिकारी,अनूपपुर,उप वनमण्डलाधिकारी अनूपपुर के निर्देश पर वन परिक्षेत्राधिकारी अनूपपुर,के निर्देशन पर वन परिक्षेत्र कोतमा रेंजर रविशंकर त्रिपाठी,डिप्टी रेंजर महिपाल सिंह परिक्षेत्र सहायक राजनगर तुलसीदास नापित,राघवेंद्र तिवारी,वन रक्षक विजय कोल,वन रक्षक,रामस्वरूप,वनरक्षक,व अन्य वनकर्मियों परिक्षेत्र कोतमा,बिजुरी,राजनगर के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।वन अपराध प्रकरण क्रमांक 4551/17 दिनांक 11/8/2019 को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39,50,51 के तहत कार्यवाही की गई।आगे मामले की जांच कर और भी मामले का खुलासा किया जाएगा
वन विभाग ने पकड़ी हिरन(मेंढकी)की खाल
सच से सामना
0
