भालूमाड़ा- बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है, रेशम की डोरी से संसार बांधा है। राखी का मतलब पहले रेशम के धागे से जुड़ा होता था,लेकिन आजकल बाजारों में सिल्वर, गोल्ड और डायमंड की राखियां भी मिलती है।रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के प्रेम और आत्मीय रिश्ते को मजबूती से बांधे रखने वाला पर्व है। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 15 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रक्षाबंधन को देखते हुए बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है और राखी की दुकानों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। नगर के कुछ दुकानदारों ने बताया कि बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक राखी के नए डिजाइन आए हैं। बच्चों की कलाइयों पर बांधने के लिए डोरेमोन, टेडीबियर, छोटा भीम, लाइट वाली राखी, मार्किट में बैटमैन, डॉरीमॉन, स्पाइडर मैन व अन्य कई तरह की राखियां बिक रही हैं। रक्षाबंधन पर्व में तीन दिन बचे होने के कारण नगर के चम्मच चौक में राखी की विशेष दुकानें सजी है। अगर हम राखियों की कीमत की बात करें तो इस बार राखी पिछले वर्ष की अपेक्षा मंहगी हुई है।
जमकर सज़ा बाजार,आया रक्षाबंधन का त्यौहार
सच से सामना
0
