⚡ ब्रेकिंग News

मुख्य मार्ग पर जानवरों का जमावड़ा,राहगीरों को होती हैं समस्या

भालूमाड़ा- नगर के प्रमुख मार्गो पर रोजाना पशुओं का जमावड़ा लग रहा है। जिससे लोग रात के अंधेरे में दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। मार्ग पर पशु शाम होते ही अपना कब्जा जमा लेते हैं, जिससे रोड पर आने जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कत होती है। बारिश के मौसम में सड़क से नीचे वाहन उतारने में कई बार लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं सड़कों पर बैठे जानवर कई बार बारिश के समय दिखाई भी नहीं देते हैं जिससे दुर्घटना हो जाती हैं और मासूम जानवरों को
चोट आ जाती है।


मुख्य मार्ग पर आवारा पशुओं का जमावड़ा-

भालूमाड़ा से कोतमा मार्ग के अघोरी बाबा मंदिर के सामने बड़ी संख्या में पशु सड़क के चारों ओर बैठ जाते हैं और वही से सड़कों पर जानवरों का बैठना शुरू हो जाता है वही भालूमाड़ा से जमुना मार्ग में पीली दफाई,जमुना बाजार,शीतला मंदिर के सामने,नगर पालिका परिषद पसान के सामने,केंद्रीय विद्यालय के सामने मार्ग में जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है।

एक साल पहले भी सौपा गया था ज्ञापन-



इस संबंध में 27 जुलाई 2018 को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर जानवरों को उनके मालिको को सूचित कर कांजीहाउस में भेजने व पसान में बने कांजीहाउस को सुधरवाने की बात कही थी और जानवरों को पकड़कर उनके मालिको को सूचित करते हुए कांजीहाउस भेजा जाए।




स्थानीय प्रशासन से अपील-


नगर के लोगो ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी,पसान से जानवरों को मुख्य मार्ग से हटवाकर कांजीहाउस में सुरक्षित रखने व जानवरों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...