⚡ ब्रेकिंग News

कोतमा थाना प्रभारी हुए सम्मानित


कोतमा- स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणलता करकेट्टा द्वारा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले अधिकारियों,थाना प्रभारीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अनूपपुर जिले के कोतमा थाना प्रभारी को वर्ष 2019 में अपराधों की रोकथाम करते हुए कार्यवाही को लेकर प्रशस्ति पत्र पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणलता द्वारा कलेक्टर अनूपपुर चंद्रमोहन ठाकुर की मौजूदगी में थाना प्रभारी कोतमा आर के बैस को प्रदान किया गया। बता दें कि अभी पूर्व में चार माह से लगातार  अनुविभागीय पुलिस कोतमा थाना क्षेत्रों में लगातार चैन स्नेचिंग की वारदाते हो रही थी जिससे कोतमा थाना प्रभारी ने कड़ी मेहनत व सार्थक प्रयास से महिलाओं से हुई 8 चैन स्नेचिंग की  घटनाओं में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया साथ ही चोरी व लूट के समान कुल कीमती 5 लाख रुपये का मसरुका बरामद किया जिससे सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं थाना प्रभारी आर के बैस ने थाना-कोतमा के स्टाफ को इस पुरस्कार में श्रेय दिया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...