कोतमा- कोतमा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुनील सराफ इन दिनों क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर लगातार अधिकारियों को फटकार वह पत्र लिखते देखे जा सकते हैं रोजाना अपने कोतमा कार्यालय में बैठकर विधायक सुनील शराब लोगों की समस्या का निराकरण भी कर रहे हैं जिससे क्षेत्र की जनता पूरे उम्मीद से विधायक जी के पास पहुंच रहे हैं
जिस प्रकार से शासन ने जनसुनवाई का कार्यक्रम तय कर रखा था उसी प्रकार से कोतमा विधायक सुनील सराफ मंगलवार को अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते देखे गए और तत्काल ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र व फोन के माध्यम से निर्देशित करते भी देखे गए बेलियाबड़ी से शिकायत लेकर आए शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2018 से मैं राशन कार्ड के लिए तहसीलदार सहित जिला कलेक्टर के चक्कर काट चुका हूं लेकिन आज तक मेरा राशन कार्ड नहीं बना जिस पर शिवाकांत मिश्रा ने पटवारी जितेंद्र चौधरी व धारिया बाबू जो तहसील में पदस्थ है परेशान करने का आरोप भी लगाया जिस पर तत्काल ही कोतमा विधायक ने कोतमा तहसीलदार को पत्र लिखकर जवाब तलब व कार्रवाई करने लिए पत्र लिखा तो वही इलाज के लिए आए ग्रामीण जिसे कैंसर जैसे गंभीर बीमारी थी उस पर भी तत्काल कलेक्टर को पत्र लिखकर मदद के लिए कहा ग्राम पंचायत सड्डी से वन विभाग में रह रहे आदिवासी को हटाए जाने पर ग्रामीण अपनी फरियाद विधायक के पास लेकर पहुंचे स्थानांतरण को लेकर संजय कुमार गुप्ता भाद से पहुंचे विधायक ने दर्जनों शिकायत सुनते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल निराकरण करने के निर्देश पत्रों के माध्यम से दिए !
