⚡ ब्रेकिंग News

न्याय के लिए दर-दर भटक रहा वृद्ध



कोतमा -वैसे तो आम आदमी हमेशा न्याय के लिए दर-दर ही भटका है अधिकारी  इनका सुने तो सुने क्यों पिछले कई दिनों से 66 वर्षीय वृद्ध इस न्याय से भटक रहा है कि उसकी निजी जमीन में ही उसे खेती नहीं करने दे रहे जिसकी शिकायत वृद्ध ने स्थानीय थाना सहित जिला कलेक्टर तक शिकायत दर्ज करा चुका है लेकिन कार्यवाही अभी ना होने के कारण अभी भी वृद्ध इस उम्मीद से स्थानीय थाना का चक्कर काट रहा है कि कहीं उसे न्याय मिल जाए और वह अपने जमीन पर खेती कर सकें !

यह मामला-



राम सहाय गुप्ता उम्र 66 वर्ष निवासी छोहरी थाना भालूमाड़ा शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी पत्नी के नाम पर निजी पट्टे की भूमि ग्राम छोहरी में स्थित है जिसका खसरा नंबर 1079 1 एकड़ 2 डिसमिल उसी  में हाइब्रिड धान का खेती किया था लेकिन केदार सिंह, सुदन यादव , यह दोनों ग्राम छोहरी निवासी के द्वारा मेरी खेत में जुताई करने के लिए ट्रैक्टर नहीं जाने दे रहे थे जिसकी शिकायत मैंने तत्काल थाना प्रभारी को मोबाइल के माध्यम से दी जिस पर मौके  कमलेश सिंह को भेजा गया जिसे मैंने पूरी बात बताई और यह भी बताया कि पिछले 18 वर्षों से लगातार मेरे द्वारा इस जमीन पर खेती की जा रही है खेत में ट्रैक्टर से जुताई ना होने के कारण जो बीच मैंने बोए हुए थे वह पूरी तरह सड़ने के कगार पर है वही 7,7, 2019 को मेरे पत्नी कमलाबाई गुप्ता ने धान  देखने गई थी समय 5:00 बजे उसी समय केदार सिंह के द्वारा हमारे खेत में बोया हुआ धान उसमें ट्रैक्टर ले जा रहा था मेरे मना करने पर गाली गलौज करते हुए मेरे पत्नी को भी मारपीट की जिसकी शिकायत भालूमाडा थाने में दर्ज कराया लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है लगातार शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई न होना स्थानीय प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करता है शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी, एसडीएम कोतमा, एसडीओपी कोतमा, एसपी अनूपपुर, कलेक्टर अनूपपुर को शिकायत सौंपी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...