ताम्रकार समाज की संभागीय बैठक सपन्न
कोतमा/बुढ़ार- ताम्रकार समाज की संभागीय बैठक शुक्रवार को बुढार मे आयोजित की गई। जिसमे संभाग अंतर्गत शहडोल, अनूपपुर, बुढार, कोतमा, बिजुरी, ब्यौहारी, जैतहरी, राजेन्दग्राम सहित अन्य क्षेत्रो से स्वाजातीय बंधु शामिल हुए। आयोजन के दौरान समाज के पदाधिकारियो एंव सामाजिक लोगो के द्वारा समाज के उत्थान, महिला एंव युवा संगठनो के गठन, छोटे कस्बो मे रहने वाले समाज के लोगो को मुख्यधारा मे जोडने सहित अन्य बिन्दुओ पर चर्चा की गई। बैठक मे प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र ताम्रकार, श्रीमती वैशाली ताम्रकार,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डा. जुगन ताम्रकार,पुष्पेंद्र ताम्रकार प्रदेश महामंत्री, संभागीय अध्यक्ष शैलेंद्र ताम्रकार, भरतलाल जी ताम्रकार, बालमुकुन्द्र ताम्रकार, विजय ताम्रकार, हरिओम ताम्रकार सहित अन्य अतिथिगण मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथिगणो द्वारा भगवान श्री सहस्त्रबाहु महराज की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलन से किया गया। प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र ताम्रकार ने अपने उदबोधन मे कहा कि किसी भी समाज का विकास बिना महिलाओ के संभव नही है, अंतः समाज की प्रगति के लिए महिलाओ को आंगे आना होगा। सभी लोगो को एकजुटता बनाए रखने, समय पर सभी जिलो एंव संभाग मे बैठके किए जाने सहित प्रदे की राजधानी मे कार्यालय बनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। पुपेन्द्र ताम्रकार ने पूर्व मे अमरकंटक सम्मेलन मे हुए आय एंव व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए अमरकंटक मे भव्य धर्माला बनाए जाने को लेकर किए जा रहे प्रयास पर चर्चा की गई साथ ही सामाजिक कार्यो के लिए होने वाले खर्च को लेकर धन संग्रह हेतु उदारता दिखाने की अपील की। वैशाली ताम्रकार ने कहा कि बिना महिलाओ के सक्रियता के संगठन एंव समाज अधूरा है आज हर क्षेत्र मे महिलाओ की भागीदारी देखी जा रही है अतः सभी जिलो मे भी मंहिला संगठनो का गठन कर समाज के विकास मे आंगे आए। अन्य अतिथिगणो के द्वारा भी अपने-अपने विचार रखते हुये कहा कि समाज मे आपसी वैमनस्यता एंव मनमुटाव की भावना नही होनी चाहिये सभी स्वाजीत बंधुओ को मिल-जुल कर समाज हित मे प्रयासरत रहना। अगली संभागीय बैठक कोतमा मे कराए जाने का निर्णय लिया गया।
शिक्षा से ही समाज का विकास-
बैठक के दौरान समाज के विकास मे शिक्षा का महात्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए जरुरी है कि समाज के सभी लोग शिक्षित हो,शिक्षा ही विकास का आधार है, सभी सामाजिक लोग अपने बेटा-बेटी को समान रुप से शिक्षा दिलाए।
संभागीय अध्यक्ष की हुई घोषणा-
बैठक मे संभाग के पदाधिकारियो की घोषणा की गई जिसमे युवा मंडल के संभागीय अध्यक्ष अजय ताम्रकार कोतमा एंव महिला मंडल की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती सुधा ताम्रकार शहडोल, अनिल ताम्रकार (रामजी) को जिलाध्यक्ष अनूपपुर एंव राजकुमार ताम्रकार को शहडोल का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। जो जल्द ही अपनी टीम का गठन का सामाजिक गतिविधिया को सुचारु रुप से बढायेंगे। मंच का सफल संचालन विजय ताम्रकार द्वारा किया गया साथ ही आभार प्रर्दान बद्री ताम्रकार ने किया।
बैठक मे अनिल ताम्रकार, राकेश ताम्रकार, सुखलाल ताम्रकार,शैलेन्द्र ताम्रकार, रजनी ताम्रकार राघवेन्द्र ताम्रकार, धर्मेन्द्र ताम्रकार, अमित ताम्रकार, नीरज, अभिला ताम्रकार नमन ताम्रकार, सुनील ताम्रकार महिलामंडल से शालू ताम्रकार, साधना ताम्रकार, रुकमणि ताम्रकार, मालती ताम्रकार, प्रीति ताम्रकार, अर्चना, नेहा ताम्रकार,जयश्री ताम्रकार शिप्रा ताम्रकार सहित भारी संख्या मे समाज के लोग शामिल रहे।
