⚡ ब्रेकिंग News

झूठे व बड़े-बड़े वादे कर,कांग्रेस ने जनता को ठगा- रामअवध सिंह


भालूमाड़ा- मध्य प्रदेश में सरकार बदलने के बाद लगातार कभी किसान कर्ज माफी,कभी कन्यादान योजना का पैसा न मिलना तो कभी बिजली का घंटो गायब रहना जैसी समस्या लगातार सुनने में आ रही थी। वही अब प्रदेश की जनता के सामने एक नई समस्या बिजली बिल का ज्यादा आना भी हो गई है बिजली खपत कम हाेने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा उपभाेक्ताअाें काे हजाराें रुपए के बिल थमाए जा रहे है पसान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ बीजेपी नेता रामअवध सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि ये तो प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद होना ही था,कांग्रेस ने चुनाव के समय बड़े बड़े वादे कर के प्रदेश की गरीब जनता को ठगा है और प्रदेश की गरीब व भोली भाली जनता को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है जिसके लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लड़ाई लड़ रहे हैं और मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपना रवैया सुधारने की बात कही है,अगर कांग्रेस सरकार अपना रवैया जल्द नही सुधरती है तो भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करेगी और हम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के साथ है। रामअवध सिंह ने कांग्रेस सरकार के समय विधुत विभाग के अधिकारियों की मनमानी की भी बात कही कि इन दिनों बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी भी भरपूर देखने को मिल रही है उपभोक्ताओं के बिजली बिल अनाप शनाप राशि के साथ भेजे जा रहे हैं जिससे गरीब उपभोक्ता काफी चिंतित नजर आ रहे हैं जब बिजली बिल की बढ़ी हुई राशि के बारे मे बिजली विभाग,कोतमा के अधिकारियों से उपभोक्ता बात करते हैं तो अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा यह कहकर फटकार लगाई जाती है कि बिजली का उपयोग जितना किये होगे उतने का ही बिल न आया है वही कुछ उपभोक्ता बिजली विभाग,कोतमा के ऑफिस के चक्कर बिजली बिल में बढ़ी हुई राशि को सही कराने के लिए लगा रहे हैं  प्रदेश में सरकार के मनमानी रवैये को प्रदेश स्तर पर भी आसानी से देखा जा सकता है पूर्व की सरकार द्वारा चलाई जा रही संबंल योजना को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बंद कर गरीबो,मजदूरों व किसानों के साथ धोखा किया है अगर प्रदेश की सरकार गरीबो,मजदूरों व किसानों के हित में कार्य नहीं करती है तो हमे मजबूरन सड़को पर उतरना पड़ेगा और हम सब प्रदेश की जनता के साथ है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...