⚡ ब्रेकिंग News

डंडे का धौस दिखा,अवैध वसूली कर भ्रष्टाचार पर उतारू चेकपोस्ट प्रभारी



झूठी शिकायत पर उतारू चेकपोस्ट प्रभारी,डंडा दिखाकर ट्रक मालिक को डराया व धमकाया और अवैध वसूली का कार्य जोरो पर,कुछ सेटिंग ट्रक मालिको को दिया जाता है पैसे का मासिक टोकन

कोतमा/ जब ऊँची पहुंच हो सरकार में मंत्रियों से तो किस बात का डर सत्ता पक्ष के कुछ नेताओ से अपनी जान पहचान पहुंच पकड़ बता कर मलाईदार पदों पर विराजमान होकर राज्य  सरकार की नईया डुबाने में लग गए कुछ अधिकारी। प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार मंचो में यह कहते फिरते हैं कि पूर्व की  भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियो पर नकेल कसी गयी है लेकिन राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद विगत छः महीनोे से अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र में रामनगर में तीन परिवहन चेकपोस्ट खोल कर पदस्थ चेकपोस्ट प्रभारी रितु शुक्ला एवं प्रभारी के खासमखास कहे जाने वाले लोकेन्द्र शर्मा अनाधिकृत व्यक्ति से आने जाने वाले परिवहन यानो से परिवहन नियम मापदंडों के विरुद्ध पैसों की अवैध वसूली करवाई जाती है अवैध वसूली व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है जब ट्रक मालिक एवं ड्राइवर अवैध रूप से पैसा देने से इंकार करते है तो चेकपोस्ट प्रभारी एवं लोकेन्द्र शर्मा द्वारा ट्रक मालिको एवं ड्राइवर से गाली गलौज अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने का रोटिन सा बन गया है।
   

परिवहन मंत्री से हुई शिकायत बेअसर-


रामनगर परिवहन चेकपोस्ट में अवैध वसूली को लेकर चेकपोस्ट प्रभारी एवं अनाधिकृत व्यक्ति लोकेन्द्र शर्मा से मनमानी नियम मापदंडों के विरुद्ध अवैध रूप से पैसे वसूले जाते है और अभद्र व्यवहार किया जाता है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रीय ट्रक ऑनर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन डोला द्वारा म०प्र० के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को लिखित शिकायत करते हुए बताया है कि यदि 1 सप्ताह के भीतर चेकपोस्ट प्रभारी रितु शुक्ला,लोकेन्द्र शर्मा के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने एवं रामनगर परिवहन चेकपोस्ट से हटाने की मांग की गई।


अभद्र व्यवहार,अवैध वसूली व भ्रष्टाचार करने वाले प्रभारी पर मेहरबान राज्य सरकार-


रामनगर परिवहन चेकपोस्ट प्रभारी की अवैध वसूली, अभद्र व्यवहार व भ्रष्टाचारी कार्यप्रणाली से तंग आकर क्षेत्रीय ट्रक ऑनर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन डोला द्वारा  02 अगस्त को राजनगर परिवहन चेकपोस्ट के समक्ष शांति पूर्वक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ट्रक मालिको ने किया जिससे चेकपोस्ट प्रभारी और बौखला गयी और बदले की भावना से पूर्ण दस्तावेज होने के बाद भी ट्रक मालिको के वाहनों का 1000 रुपए व उससे अधिक की रसीद आनन फानन में चेकपोस्ट पर काटी जा रही है।


चेकपोस्ट प्रभारी की विधायक ने परिवहन मंत्री से की शिकायत-


  कोतमा विधायक ने चेकपोस्ट  प्रभारी द्वारा मनमानी तौर तरीके से वाहन मालिकों से अवैध रूप से पैसे लेने एवं गाली गलौज,अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने को लेकर शिकायत की गई थी जिसके बाद कोतमा विधायक सुनील सराफ द्वारा उपरोक्त मामले को देखते हुए रामनगर चेकपोस्ट प्रभारी रितु शुक्ला की कार्यशैली को लेकर आम जनता को परेशान करने एवं रितु शुक्ला एक अनाधिकृत व्यक्ति लोकेन्द्र शर्मा को रखकर अवैध वसूली कराई जाती है मामले को म०प्र० के परिवहन विभाग के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,मध्यप्रदेश शासन भोपाल को 21/07/2019 को पत्र लिखकर कोतमा विधायक ने पूरे मामले से अवगत कराया ,लेकिन ऐसा अब प्रतीत हो रहा है कि रामनगर चेकपोस्ट प्रभारी रितु शुक्ला सब पर भारी होती नजर आ रही है विधायक,ट्रक एसोसिएशन द्वारा शिकायत पर शिकायत की जा रही है किंतु ऊंची पहुंच व पकड़ के आगे शिकायतें म०प्र० परिवहन विभाग के मंत्री जी के फाइलों पर ही दफन हो जा रही है तभी तो रामनगर परिवहन चेकपोस्ट पर पदस्थ रितु शुक्ला एवं अनाधिकृत व्यक्ति लोकेंद्र शर्मा पर सही जांच की गाज न गिर कर अवैध वसूली भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले को अभयदान प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है।


ट्रक मालिक को डंडा लेकर दौड़ाया-


क्षेत्रीय ट्रक ऑनर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन डोला द्वारा 02 अगस्त को चेकपोस्ट प्रभारी की अवैध रूप से पैसे की वसूली व अभद्र व्यवहार को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था जिससे चेकपोस्ट प्रभारी तुर्की फरमान चलाते हुए धरना प्रदर्शन में बैठे वाहन मालिकों के वाहनों को रोकाकर सभी दस्तावेज पूर्ण होने के बाद भी 1000 रुपये व उससे अधिक की रसीद मनमानी तरीके से काटी गई। ट्रक मालिको द्वारा पूछा गया कि सम्पूर्ण दस्तावेज होने के बाद भी किस बात की रसीद काटी गई है तो चेकपोस्ट प्रभारी द्वारा यह कहकर डराया धमकाया जाता है कि मेरे से ज्यादा पूछताछ करोगे तो थाने में बंद करवा दूंगी और 03 अगस्त को एक वाहन मालिक को डंडे से मारने का डर भी दिखाया गया जिसको लेकर क्षेत्रीय ट्रक ऑनर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन डोला द्वारा थाना प्रभारी रामनगर को लिखित रूप शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की गई है।

सुने ट्रक मालिक की जुबान से आप बीती पीड़ा-


कहना है-


लगातार शिकायते चेकपोस्ट प्रभारी द्वारा अवैध वसूली,अभद्र व्यवहार ट्रक मालिको से करने की मिल रही है परिवहन मंत्री जी को लिखित शिकायत की गई है और वाहन मालिकों को यदि डंडा से मारने का डर दिखाया जा रहा है तो गलत है मामला अभी संज्ञान में आया है दिखवाता हूँ।

सुनील सराफ
विधायक, कोतमा

मेरे संज्ञान में मामला आया है चेकपोस्ट प्रभारी द्वारा  अवैध वसूली व अभद्र व्यवहार ट्रक मालिको को डंडे दिखाकर डर दिखाया जा रहा है तो यह निंदनीय है और राज्य सरकार को तत्काल ऐसे भ्रष्टाचारी चेकपोस्ट प्रभारी को यहाँ से स्थांतरण करना चाहिए हम ट्रक मालिको की इस लड़ाई में कंधे से कंधे मिलाकर लड़ेंगे।


बृजेश गौतम
भाजपा जिलाध्यक्ष,अनूपपुर

चेकपोस्ट प्रभारी व अनाधिकृत व्यक्ति लोकेंद्र शर्मा के विरुद्ध ट्रक मालिको द्वारा शिकायत की गई हैं जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

बैजनाथ प्रजापति
थाना प्रभारी-रामनगर
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...