⚡ ब्रेकिंग News

जनपद सदस्य पति राजकुमार शुक्ला ने,64 लाख शासकीय राशि का किया गोलमाल


जिला कलेक्टर के आदेश पर हुई मामले की जाँच, दोषी पाए जाने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी की शिकायत पर हुआ मामला दर्ज


कोतमा- प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की की नई सरकार बनने के उपरांत कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी द्वारा भाजपा शासन काल में किये गए भ्रष्टाचार की गाज खुद की सरकार बनते ही भ्रष्टाचारी कांग्रेसियों पर कार्यवाही की गाज गिरी। जिला कलेक्टर,अनूपपुर के समक्ष जनपद पंचायत बदरा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगंवा क्षेत्र में विकास कार्य कराने के नाम पर किये गए भ्रष्टाचार की शिकायत पूर्व में भी की गई थी जिसके उपरांत जिला कलेक्टर द्वारा टीम गठित कर बदरा सीईओ अरुण कुमार पिता स्व. चंद्रभान भारद्वाज उम्र 45 वर्ष निवासी बलौदा थाना बलौदा जिला-जांजगीर चापा मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदरा द्वारा उक्त मामले की जांच की गई जिसमें राजकुमार शुक्ला निवासी देवगंवा द्वारा भारी पैमाने पर नियम विपरीत विकास कार्य करने के नाम पर अनियमितता बरतते हुए शासकीय पैसे का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार किया गया और थाने पर 28/09/2019 को भालूमाड़ा थाने में मुख्य कार्यपालन अधिकारी,बदरा द्वारा शिकायत की गई। एक ही फार्म के नाम पर आर्थिक रूप से अनियमितता वर्ष 2016-17 से वर्ष 2019 तक कुल 64,44,205.85 रुपये का भुगतान प्रस्तुत बिल बाउचर के जांच के दौरान भुगतान किया गया है।आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य दुलहरा तालाब 15/06/2019 को 1,32,000 रुपये,आरसीसी पुलिया निर्माण 50,600,एवं 1,98,500 रुपये,पुलिया निर्माण कार्य कोयली घटान 04/06/2019 को 3,37,036 रुपये,2,09,700 रुपये निकाले गए। उदित गुप्ता के खेत के पास पुलिया निर्माण कार्य 19/06/2018 को 1,27,000 की हेराफेरी चरहा टोला स्कूल के पीछे,2,49,000 की हेराफेरी,मंटोलिया चौराहा पुलिया निर्माण 06/05/2018 को 19,250 रूपये,आरसीसी पुलिया निर्माण मुण्डामाडा नाला के पास 02/05/2018 को 6,70,000 आरसीसी पुलिया निर्माण 2,49,840 रुपये,33000 रुपये,34000 रुपये,33000 रुपये,34000 रुपये,33000 रुपये,33000 रुपये, आरसीसी पुलिया निर्माण मुण्डामाडा नाला के पास 7,49,700 रुपये।

हैंडपंप के नाम पर कई लाखो का खेल-

कांग्रेस नेता राजकुमार शुक्ला का भ्रष्टाचार का खेल यही नहीं रुका हैंडपंप उत्खनन गोकुल के घर के पास 25/12/2017 को 1,00,000 रुपये,ललउ नापित के घर के पास 1,00,000 रुपये ऐसे ही हैंडपंप उत्खनन के नाम पर लगभग 17,04,999.85 रुपये,हैंडपंप उत्खनन कार्य के नाम पर 28/07/2016 को 3,50,000 रुपये एवं ऐसे ही हैंडपंप उत्खनन के नाम पर लगभग दसों लाख रुपये फिर शासन को चपेट लगाते रहे। म.प्र. पंचायती सामग्री तथा माल क्रय अधिनियम 1999 के अंतर्गत नियम 3 एवं भंडारण क्रय एवं सेवा उपार्जन क्रय माल पंचायत द्वारा रुपये 20,000 रुपये से अधिक लागत की सामग्री के लिए आमंत्रित करना तथा सचिव सरपंच द्वारा निविदा या कोटेशन आमंत्रित नहीं किया गया एवं लगे बिल की नाम की दुकान नहीं होना पाया गया एवं बिना टिन न. के बिना जीएसटी के लगातार राजकुमार शुक्ला के फार्म के खाते में ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य कराने के नाम पर ग्राम पंचायत से भुगतान होते रहे कांग्रेस नेता के पहुंच के आगे सचिव सरपंच,इंजीनियर,पूर्व सीईओ,सब आँखो में पट्टी बांधकर भ्रष्टाचार के इस खेल में लिप्त रहे भ्रष्टाचार के नए नए अध्याय जिला पंचायत अनूपपुर के सदस्य का पति राजकुमार शुक्ला लिखता रहा और अधिकारी कमीशन लेने के चक्कर में पूरा गोलमाल करते रहे और आज लगभग 65 लाख रुपए के शासकीय पैसे का गमन कर,उपयोग कर,बिलो में हेराफेरी करने का मामला प्रकाश में आया और खुद ही बन बैठे धन्नासेठ।
भालूमाड़ा थाना द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी,बदरा की शिकायत पर अपराध क्र 393/2019 धारा 409,120 बी के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

कहना है-

मुख्य कार्यपालन अधिकारी,बदरा  जांच उपरांत राजकुमार शुक्ला द्वारा शासकीय पैसे का दुरुपयोग और हेराफेरी करने की शिकायत की गई है जिसके उपरांत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

त्रिवेणी त्रिवेदी
उपनिरीक्षक
थाना प्रभारी, भालूमाड़ा


जब उक्त संबंध में राजकुमार शुक्ला से उनका पक्ष फोन के माध्यम से जानने का प्रयास किया गया तो उनका नम्बर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...